फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur: The administration demolished a part of the house of the accused involved in stone pelting with JCB

शाजापुर: पत्थरबाजी में शामिल आरोपी के घर का एक हिस्सा प्रशासन ने जेसीबी से ढहाया

Tue, 15 Feb 2022 04:24 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 15 Feb 2022 04:24 PM IST
सार

शाजापुर में पत्थरबाजी की वारदात में शामिल आरोपी बिट्टु खां के घर पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। आरोपी के अवैध रूप से बने घर के एक हिस्से को नगर पालिका ने जेसीबी की मदद से ढहा दिया।

विज्ञापन
Shajapur: The administration demolished a part of the house of the accused involved in stone pelting with JCB
आरोपी के घर के अगले हिस्से को तोड़ती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अयोध्या बस्ती में रविवार रात को पत्थरबाजी में शामिल युवक के घर पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। पत्थरबाजी की घटना में शामिल बिट्टू उर्फ अरबाज पुत्र बबलू खां के घर का अगला हिस्सा प्रशासन ने जेसीबी मशीन की मदद से ढहा दिया है। 
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए एसडीएम शैली कनास ने बताया कि मकान नाजनीन बी पति बबलू खां का है, जो कि नगर पालिका की अनुमति के बिना अवैध रूप से बनाया गया है। इसलिए इसे तोड़ा जा रहा है। घर को टूटते देख बबलू खां और उसके परिवार के लोग रोने लगे। 
विज्ञापन


रविवार को एक शादी समारोह के दौरान बिट्टु खां ने महिलाओं पर टिप्पणी की थी और मोटरसाइकिल से कट मारने की वारदात के बाद उसने पत्थरबाजी की थी। इस घटना के बाद शहर में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी। आरोपी पर पूर्व में भी कई वारदातों में शामिल होने के प्रकरण दर्ज हैं। बता दें पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ नामजद प्राणघातक हमला, बलवा और मारपीट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed