{"_id":"61b1ad35c5e59068eb124139","slug":"shajapur-death-of-two-girls-aged-10-and-11-who-went-to-bathe-in-water-filled-in-mining-pits","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाजापुर: माइनिंग के गड्ढों में भरे पानी में नहाने गई 10 और 11 साल की दो बच्चियों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाजापुर: माइनिंग के गड्ढों में भरे पानी में नहाने गई 10 और 11 साल की दो बच्चियों की मौत
Thu, 09 Dec 2021 12:46 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:46 PM IST
सार
शाजापुर जिले में गड्ढों में भरे पानी में नहाने गई दो बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। सड़क निर्माण के दौरान मिट्टी-मुरम निकालने से यह गड्ढे बने हैं। एक सप्ताह में इस तरह का यह दूसरा हादसा है।
विज्ञापन
शाजापुर का वह गड्ढ़ा, जिसके पानी में दो बच्चियों की डूबकर मौत हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के सलसलाई थाना क्षेत्र में दो बच्चियों की गड्ढ़ों में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। यह गड्ढ़े सड़क निर्माण के लिए मुरम-मिट्टी निकालने से बने थे। दोनों बच्चियां पारदी परिवार से हैं, जो इन गड्ढ़ों में भरे पानी में नहाने गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
चौकी मुरादाबाद के पास बुधवार को तीन बच्चियां नहाने गई थी। 10 साल की इंदेशनी पुत्री जिदेश और 11 साल की समरीन पुत्री गौतम के साथ एक छह साल की लड़की थी। तीनों पानी में नहा रहे थे, जब इंदेशनी और समरीन गहराई में चली गई और डूब गई। तीसरी बच्ची किनारे आकर रोने लगी और उसने डेरे में जाकर घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दोनों बच्चियों को पानी से निकाला और पुलिस को बुलाया। दोनों को सारंगपुर के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।
एक महीने पहले ही इलाके में आया था परिवार
जिन दो परिवारों की बेटियों की मौत हुई है, वे पारदी समाज से हैं। एक महीने पहले ही चौकी मुरादाबाद क्षेत्र में आए थे। यह समाज खानाबदोश है और यहां-वहां घूमकर ही जीवन-बसर करता है। डेरे के पास ही गड्ढा था, जहां से लोग पानी का इस्तेमाल कर रहे थे।