फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Youth murdered due to dispute among friends at liquor party

Shahdol: शराब पार्टी में दोस्तों के विवाद में युवक की हत्या, सेप्टिक टैंक में फेंका शव, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 11 Dec 2023 11:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 11 Dec 2023 11:42 PM IST
सार

Shahdol: शहडोल में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों में विवाद हुआ, जिसमें एक युवक को पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। जिसके बाद शव को आरोपी युवकों ने सेप्टिक टैंक में फेंक दिया, जिसपर पुलिस ने एक महीने बाद अंधी हत्या का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
Youth murdered due to dispute among friends at liquor party
युवक की हुई हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुढ़ार थाना क्षेत्र के ग्राम नौगइ निवासी बैजनाथ सिंह 7 नवंबर को अपने तीन दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। जिसमें हनुमान सिंह, रवि पनिका, विनोद कुमार शामिल थे। इसी दौरान हनुमान व मृतक बैजनाथ के बीच किसी बात को लेकर गाली गलौच शुरू हो गई और देखते ही देखते दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई सूचना
इस झगड़े में हनुमान ने अपने दो अन्य साथी रवि और विनोद कुमार के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद शव को आरोपियों ने पड़ोसी कामोधन सिंह के सेप्टिक टैंक में फेंक दिया। दूसरे दिन जब लोगों को टैंक में बैजनाथ का शव देखा मिला,  तो मामले की सूचना बुढ़ार पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
इसके बाद पुलिस ने आरोपी हनुमान सिंह व रवि पनिका सहित विनोद कुमार को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने घटना को स्वीकारा। जिसके बाद पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed