फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Young man's leg chopped off by goods train in shahdol

Shahdol News: मालगाड़ी से कटा युवक का पैर, शरीर में पेन से लिख रखा था नाम; हरकत देखकर डॉक्टर भी हैरान

Fri, 20 Dec 2024 03:50 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 20 Dec 2024 03:50 PM IST
सार

Shahdol: इस संबंध में अमलाई थाना से सम्पर्क करने पर पता चला कि केन्द्रीय चिकित्सालय से तहरीर मिलने के बाद पुलिस कर्मी वहां गये, तब तक उसे मेडिकल कॉलेज शहडोल भेजा जा चुका था। आइये जानते है पूरा मामला...

विज्ञापन
Young man's leg chopped off by goods train in shahdol
घायल युवक - फोटो : अमर उजाल

विस्तार

जिले के अमलाई क्षेत्र में रेलवे कॉलोनी के समीप मालगाड़ी से हुए हादसे में एक युवक का एक पैर का पंजा कटकर अलग हो गया, जबकि दूसरे पैर में भी गंभीर चोटें आई हैं। युवक की पहचान अमलाई थाना क्षेत्र के आलम गंज खोली निवासी पवन कुमार चौधरी पिता सहाय मास्टर 40 वर्ष के रूप में की गई है।
विज्ञापन


घटना के बाद घायल युवक को केन्द्रीय चिकित्सालय धनपुरी में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां उपस्थित चिकित्सक समेत मौजूद अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने एक अजीब बात देखी। क्योंकि खून से लथपथ युवक अस्पताल में दर्द से कराहने के बजाए स्ट्रेचर में लेटकर गाना गा रहा था, साथ ही बीच बीच में शायरी भी पढ़ने लगता था। बहरहाल प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत हो देखते हुए उसे केन्द्रीय चिकित्सालय से मेडिकल कालेज शहडोल भेज दिया गया। फिर वहां से घायल युवक को जबलपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


शरीर में मे पेन से लिख रखा था
उक्त घायल युवक ने अपने शरीर में कुछ लिख रखा था, उसकी इस प्रकार की हरकत को देखकर वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों एवं अन्य लोगों को ऐसा आभास हो रहा था कि युवक मानसिक रूप से कुछ विक्षिप्त है। अन्यथा ऐसी स्थिति में दर्द से कराहने व चिल्लाने के बजाए वह गाने क्यों गाता। पड़ोसियों के अनुसार उसका मानसिक संतुलन पिछले दो तीन वर्ष से खराब था, वह ऐसे ही घूमता फिरता रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पता चला है कि करीब सात-आठ वर्ष पूर्व उसका आईटी आई के माध्यम से बिजली विभाग जबलपुर में सेलेक्शन हुआ था और वह वहीं नौकरी करता था। युवक के पिता की चीप हाउस में एक छोटी सी टेलरिंग की दुकान है। उसी से वह अपने परिवार का पालन पोषण करतें हैं।


इस संबंध में अमलाई थाना से सम्पर्क करने पर पता चला कि केन्द्रीय चिकित्सालय से तहरीर मिलने के बाद पुलिस कर्मी वहां गये तब तक उसे मेडिकल कालेज शहडोल भेजा जा चुका था। परिजनों से सम्पर्क करके युवक के बारे में पतासाजी करने का प्रयास किया जा रहा था। घायल युवक ने अपने शरीर में किसी व्यक्ति का नाम लिख रखा था, जोकि उसका पैसा चाहता था। इस बात में कितनी सत्यता है यह तो जांच के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed