फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Woman working in fields dies due to lightning, student dies in Sagar

MP News: खेत में काम कर रही महिला की बिजली गिरने से मौत, सागर में छात्रा ने दम तोड़ा

Fri, 19 Jul 2024 10:08 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल/सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल/सागर Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 19 Jul 2024 10:08 PM IST
सार

शहडोल के गोहपारू थाना क्षेत्र के लेदरा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 37 वर्षीय महिला की मौत हो गई है, महिला अपने खेत में काम कर रही थी तभी आकाशीय बिजली गिर गई। वहीं सागर जिले में एक छात्रा बिजली की चपेट में आ गई। उसकी भी मौत हो गई। 

विज्ञापन
MP News: Woman working in fields dies due to lightning, student dies in Sagar
सागर और शहडोल में बिजली गिरने से दो मौते हुुई हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में बिजली गिरने से कई लोगों की मौत हो गई है। शहडोल में एक महिला की मौत हुई है तो सागर में एक छात्रा चपेट में आ गई। 
विज्ञापन


बता दें कि पहली घटना शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के लेदरा गांव की है। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 37 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। महिला अपने खेत में काम कर रही थी तभी आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से महिला गंभीर घायल हो गई। परिजन लेकर तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्य घोषित कर दिया है। थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार ने बताया कि शुक्रवार सुबह रनिया बाई बैगा पति जीतराम (37) लेदरा गांव अपने खेत में काम कर रही थी, तभी सुबह तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में महिला आ गई और गंभीर घायल हो गई। घटना के बाद आसपास काम कर रहे लोग महिला के पास पहुंचे और निजी वाहन से उसे शहडोल मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया है। डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

स्कूल की छुट्टी के बाद बाहर निकली छात्रा की मौत 
सागर जिले के देवरी विकासखंड के ग्राम सिंगपुर गंजन में शुक्रवार की शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक स्कूली छात्रा की मौके पर मौत हो गई। घटना उस समय हुई, जब छात्रा अपनी सहपाठियों के साथ स्कूल प्रांगण से बाहर निकल रही थी। उसी दौरान बादलों की गड़गड़हट और तेज चमक के साथ गिरी आकाशीय बिजली ने छात्रा को चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि स्कूल के अन्य बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। मामले में पुुलिस द्वारा मर्ग कायम कर छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना शुक्रवार शाम करीब 4 बजे उस समय घटित हुई, जब सिंगपुर गंजन के सरकारी हाईस्कूल में अध्ययनरत बच्चे छुट्टी के बाद घर जाने के लिए बाहर निकल रहे थे। उसी दौरान बादलों की तेज गड़गड़ाहट और चमक के आकाशीय बिजली गिरी। इसने साइकिल से घर जा रही कक्षा नौवीं की छात्रा दीक्षा पिता पप्पू अहिरवार 15 वर्ष को अपनी चपेट में ले लिया।  जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed