फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three bike riders died after colliding with the car of a woman magistrate

Shahdol News: महिला मजिस्ट्रेट की कार ने बाइक को मारी ठोकर, तीन लोगों की मौत; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 03 Jan 2025 11:25 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 03 Jan 2025 11:25 AM IST
सार

Shahdol News: महिला मजिस्ट्रेट की कार ने बाइक सवार तीन लोगों को ठोकर मार दी। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Three bike riders died after colliding with the car of a woman magistrate
मौके पर खडी बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

शहडोल में महिला मजिस्ट्रेट की कार ने बाइक को ठोकर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र के उफरी गांव में बीती रात्रि हुई है। बताया जा रहा है कि महिला मजिस्ट्रेट की कार ने बाइक को ठोकर मार दी। बाइक में सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई तो चालक इस घटना में गंभीर थी। जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

बाइक में तीन लोग सवार थे
जानकारी के अनुसार रामकरण 55 वर्ष, ईश्वरदीन 62 एवं संतोष सिंह सभी निवासी बड़ी गिरुई बाइक में सवार होकर घर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक की घटनास्थल पर मौत हो गई, वहीं दूसरे को अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने मृत घोषत कर दिया।

विज्ञापन


संतोष सिंह की हालत गंभीर होने पर उसे भर्ती किया गया था, लेकिन उसने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सड़क हादसे की सूचना तत्काल 108 एम्बुलेंस को दी गई थी, लेकिन एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचवाया। थाना प्रभारी अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि सड़क हादसे में मृत रामकरण एवं ईश्ववरदीन पिता दुलारे सगे भाई थे, जो बाइक चालक संतोष सिंह के साथ घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि उसमें कोई महिला मजिस्ट्रेट सवार थी, पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed