{"_id":"6ac87441d7909c9b6601e173","slug":"woman-gives-birth-to-three-babies-two-daughters-and-a-son-at-shahdol-medical-college-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4813585-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहडोल: दस मिनट में गूंजीं तीन किलकारियां, 20 वर्षीय महिला ने एक साथ 3 बच्चों को दिया जन्म, मां-बच्चे सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहडोल: दस मिनट में गूंजीं तीन किलकारियां, 20 वर्षीय महिला ने एक साथ 3 बच्चों को दिया जन्म, मां-बच्चे सुरक्षित
Fri, 09 Oct 2026 01:31 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:31 PM IST
सार
शहडोल मेडिकल कॉलेज में एक साथ तीन बच्चों की किलकारी गूंजी। यहां एक महिला ने सामान्य प्रसव से तीन बच्चों को एक साथ जन्म दिया। कम वजन के चलते नवजातों को एसएनसीयू में निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
तीनों नवजात
विस्तार
शहडोल मेडिकल कॉलेज में एक महिला ने सामान्य प्रसव से एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। नवजातों में दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। तीनों का वजन एक किलोग्राम के आसपास या उससे कम है, इसलिए उन्हें विशेष निगरानी में एसएनसीयू में रखा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक मां और तीनों बच्चों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। मेडिकल कॉलेज में एक साथ तीन बच्चों के सामान्य प्रसव का यह पहला मामला बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार सोहागपुर क्षेत्र के ग्राम पतासी निवासी 20 वर्षीय प्रीति कोल पति कृष्ण कुमार को प्रसव के लिए शहडोल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टरों की देखरेख में 8 अक्टूबर को उन्होंने तीन बच्चों को जन्म दिया। मेडिकल रिकॉर्ड के मुताबिक महज 10 मिनट के भीतर तीनों नवजातों का जन्म हो गया। तीनों बच्चों में पहली और तीसरी संतान बेटियां हैं, जबकि दूसरी संतान बेटा है। जन्म के समय से पहले जन्म होने और कम वजन के कारण तीनों को विशेष निगरानी के लिए स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में रखा गया है।
ये भी पढ़ें: सिंगरौली: काम में ढिलाई पर कलेक्टर सख्त, सरकारी कामों में लापरवाही पर कड़ा एक्शन, दस पटवारी निलंबित
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की एचओडी डॉ. सोना सिंह के अनुसार एक साथ तीन बच्चों का जन्म होना दुर्लभ है। उन्होंने बताया कि करीब 8 से 10 हजार मामलों में ऐसा एक मामला सामने आने की बात कही जाती है। मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. नागेंद्र सिंह ने भी इसे दुर्लभ मामला बताया।
डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल मां और तीनों नवजातों की स्थिति खतरे से बाहर है। एक साथ तीन बच्चों के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है। मेडिकल कॉलेज में सामान्य प्रसव से तीन बच्चों के जन्म का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।