{"_id":"67c7e739a18a22309c0489f0","slug":"when-will-the-incidents-of-theft-in-amalai-stop-again-it-is-heard-that-a-house-was-targeted-by-thieves-thieves-absconded-with-jewellery-worth-lakhs-questions-on-police-patrolling-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2693102-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: फिर सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात लेकर चोर फरार, पुलिस की पेट्रोलिंग पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: फिर सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात लेकर चोर फरार, पुलिस की पेट्रोलिंग पर सवाल
Wed, 05 Mar 2025 12:08 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:08 PM IST
सार
शहडोल के अमलाई थाना क्षेत्र में चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर 8 तोला सोना, 1 किलो चांदी और 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। लगातार हो रही चोरियों से लोगों में दहशत है, जबकि पुलिस बड़ी चोरियों के खुलासे में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन
बिखरा पडा सामान
विस्तार
शहडोल जिले में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं, लेकिन पुलिस इन पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। ताजा मामला अमलाई थाना क्षेत्र का है, जहां एक सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया। चोर 8 तोला सोना, 1 किलो चांदी और 50 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गए।
विवाह समारोह में गए थे घरवाले, चोरों ने उठाया फायदा
घटना रावल मार्केट, अमलाई थाना क्षेत्र की है। रंगलाल नापित अपने परिवार के साथ गोरखपुर में एक विवाह समारोह में गए थे। इस दौरान चोरों ने घर को सूना पाकर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। इसके बाद अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर और नगद रकम चोरी कर ली।
जब पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा, तो उन्होंने परिवार को सूचना दी। घर लौटने के बाद परिवार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
10 लाख रुपये से अधिक की चोरी, बढ़ते अपराधों से लोग चिंतित
पुलिस के अनुसार, चोरी लगभग 10 लाख रुपये से अधिक की बताई जा रही है। अमलाई थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। बीते दिनों पुलिस ने दो छोटी चोरियों का खुलासा किया था, लेकिन बड़ी चोरी के मामलों को सुलझाने में असफल रही है।
पुलिस की गश्त पर उठे सवाल
अमलाई थाना प्रभारी ने क्षेत्र में नियमित गश्त और नाइट पेट्रोलिंग का दावा किया था, लेकिन लगातार हो रही चोरी की वारदातों ने इन दावों की पोल खोल दी है। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोग अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित और डरे हुए हैं।
पुलिस जांच जारी, लेकिन अपराधी बेखौफ
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। लेकिन लगातार हो रही घटनाओं से अमलाई थाना क्षेत्र की पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों की मांग है कि सुरक्षा के इंतजाम और कड़े किए जाएं ताकि अपराधियों पर लगाम लग सके।