फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   When the wife went to her maternal home,son killed father, arrested from Rewa after a month

Shahdol News: पत्नी गई मायके तो बेटे ने कर दी थी पिता की हत्या, आरोपी एक महीने बाद रीवा से गिरफ्तार

Thu, 18 Jul 2024 03:55 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 18 Jul 2024 03:55 PM IST
सार

शहडोल में पिता की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आराेपी पिछले एक महीने से फरार था, पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। आरोपी ने 15 जून को अपने पिता की हत्या की थी।

विज्ञापन
When the wife went to her maternal home,son killed father, arrested from Rewa after a month
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शहडोल जिले के ब्यौहारी पुलिस ने पिता की हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बेटे ने पिता की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। घटना एक माह पहले घटित हुई थी, इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। अब पुलिस ने आरोपी बेटे को साइबर सेल की मदद से रीवा जिले से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम भन्नी में 15 जून की रात आरोपी पप्पू खैरवार 25 वर्ष ने अपने पिता मोहन खैरवार की डंडे से पीट-पीटकर हत्या की और फिर फरार हो गया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। थाना प्रभारी अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी ने 15 जून की सुबह अपनी पत्नी से विवाद करते हुए मारपीट की थी। इसके बाद वह घर से चला गया था। शाम को घर लौटा तो पत्नी घर में नहीं मिली।
विज्ञापन


पिता मोहन खैरवार ने बताया कि वह अपने मायके चली गई है। आरोपी पुत्र को लगा कि उसके पिता ने ही उसकी पत्नी को मायके भेज दिया है। इसी बात पर वह पिता से विवाद करने लगा और फिर डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने आरोपी पुत्र के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया था। अब उसे साइबर सेल की मदद से रीवा जिले से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed