फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol He was selling ganja from home police got information special team raided and caught accused

Shahdol: घर से बिक्री कर रहा था गांजा, पुलिस को मिली सूचना तो विशेष टीम ने छापा मारकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा

Mon, 18 Nov 2024 06:35 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 18 Nov 2024 06:35 PM IST
सार

गांजा बिक्री करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से तीन किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपी ने एक अन्य आरोपी का नाम पुलिस को बताया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर एक की गिरफ्तारी कर ली।

विज्ञापन
Shahdol He was selling ganja from home police got information special team raided and caught accused
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में ब्यौहारी पुलिस ने गांजा बिक्री करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से तीन किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपी ने एक अन्य आरोपी का नाम पुलिस को बताया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर एक की गिरफ्तारी कर ली है। फरार आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ब्यौहारी थाना क्षेत्र के पतेरा टोला, झरौंसी का रहने वाला भरतलाल चर्मकार पिता हिरई चर्मकार अपने घर से गंजा बिक्री कर रहा था, जिसकी जानकारी पुलिस को मुखबिर के द्वारा लगी। थाना प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया और आरोपी के घर में दबिश दी। उस दौरान आरोपी भरतलाल के कब्जे से पुलिस ने तीन किलो 145 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजारू कीमत 10 हजार से अधिक है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि विनोद उर्फ हजारी चर्मकार से गांजा खरीदा है। पुलिस ने इस मामले पर दो आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि आरोपी भरतलाल अपने घर से गांजे की बिक्री करता पकड़ा गया है। मुखबिर की सूचना पर विशेष टीम ने छापामार कार्रवाई की थी, जहां से आरोपी के कब्जे से गांजा बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपी ने एक अन्य आरोपी का नाम बताया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। इस मामले में भरतलाल की गिरफ्तारी हुई है। विनोद उर्फ हजारी की तलाश की जा रही है, दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed