फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Unable to bear the stomach pain the young man committed suicide by hanging himself

Shahdol News: पेट दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाया युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच कर रही पुलिस

Wed, 25 Sep 2024 01:03 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 25 Sep 2024 01:03 PM IST
सार

MP News: जैतपुर थाना क्षेत्र के मझटोलिया गांव के रहने वाले सोनू सिंह पिता राम बहोर उम्र 18 वर्ष ने अपने नए पीएम आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिस समय उसने आत्महत्या की उस समय माता-पिता व परिवार के सभी लोग पुराने घर में थे।

विज्ञापन
Unable to bear the stomach pain the young man committed suicide by hanging himself
युवक ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक युवक पेट दर्द से इतना अधिक परेशान हो गया कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के मझटोलिया गांव की है। जैतपुर थाना क्षेत्र के मझटोलिया गांव के रहने वाले सोनू सिंह पिता राम बहोर उम्र 18 वर्ष ने अपने नए पीएम आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन


जिस समय उसने आत्महत्या की उस समय माता-पिता व परिवार के सभी लोग पुराने घर में थे। बताया गया कि युवक पीएम आवास में रात में सोने गया था और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब वह सुबह पुराने घर नहीं पहुंचा तब परिजनों ने उसकी तलाश की तो उसका शव फांसी के फंदे में लटका हुआ था। परिजनों इसे देख मामले की जानकारी पुलिस को दी है। जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया है कि युवक का इलाज चल रहा था, लेकिन उसे आराम नहीं मिल रहा था, जिससे वह काफी परेशान रहता था। जिला अस्पताल शहडोल में भी उसका इलाज कुछ दिन पहले ही परिजनों ने करवाया था। थाना प्रभारी जैतपुर रामकुमार गायकवाड ने बुधवार की सुबह बताया कि मामले पर मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं, जिसमें यह बात सामने आई कि युवक के पेट में दो माह से दर्द था, जिससे वह काफी परेशान रहता था और अकेले ही नए पीएम आवास में सोने चला गया। सुबह जब वह पुराने घर नहीं लौटा तब परिजनों ने उसे जगाने के लिए नए आवास में पहुंचे जहां उसकी शव फांसी के फंदे में लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed