फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: Two women died on the spot after being hit by a tractor

Shahdol News: केशवाही क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, ईंट से लोड ट्रैक्टर के नीचे आने से दो महिलाओं की मौत

Fri, 27 Jun 2025 07:10 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 27 Jun 2025 07:10 PM IST
सार

ट्रैक्टर का चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाइक सवार तीनों अनूपपुर के बिजुरी रिश्तेदारी जा रहे थे।

विज्ञापन
Shahdol News: Two women died on the spot after being hit by a tractor
ट्रैक्टर जब्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के केशवाही चौकी के धनौरा गांव में भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है। घटना उस वक्त घटी जब दोनों महिलाएं एक बाइक में सवार हो कर अनूपपुर के बिजुरी जा रही थीं। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को ठोकर मार दी। दोनों महिलाएं ट्रैक्टर के चक्के के नीचे जा गिरीं और ट्रैक्टर आगे बढ़ गया। हादसे में दोनों महिलाओं की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि केशवाही चौकी के धनौरा गांव के पास यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार दोपहर हुआ है। इस घटना में नान बाई पाव पति मोहनलाल पाव उ (50) वर्ष निवासी न्यूट्री थाना जैतपुर एवं सुभद्रा उर्फ बल्लू पाव पति करण शाह (65) की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, मोटरसाइकिल चालक मोहनलाल गंभीर घायल हुआ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रात में गेट खुलवाया तो छात्रावास कर्मी को आया गुस्सा, कमरे में घुसकर छात्र पर तान दी पिस्टल
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मोहनलाल अपनी पत्नी नान बाई एवं रिश्तेदार सुभद्रा को लेकर अनूपपुर के बिजुरी रिश्तेदारी में जा रहा था। तभी केशवाही के धनौरा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर जिसमें ईट लोड थी, जिसके चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को पीछे से ठोकर मार दी। बाइक में सवार दोनों महिलाएं नीचे गिर गईं और ट्रैक्टर का पहिया दोनों महिलाओं के ऊपर से निकल आगे चला गया, जबकि बाइक चालक मोहनलाल दूसरी ओर गिरा, जिससे वह गंभीर घायल हुआ है। घटना को देखकर ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर दौड़ गए लेकिन ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं के शवों के अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की है। चौकी प्रभारी आशीष झारिया ने बताया कि मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है, जिस ट्रैक्टर से यह घटना घटी है वाहन को हमने जब्त कर लिया है। चालक की तलाश जारी है। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया था। इस घटना में दो लोगों की मौत हुई है और एक घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed