फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two people died due to lightning, incident happened in two different places of Gohparu

Shahdol: आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, गोहपारू के दो अलग-अलग स्थानों में हुई घटना

Sun, 18 Aug 2024 03:34 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 18 Aug 2024 03:34 PM IST
सार

MP: गोहपारु में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। बीती रात तेज लपका गरज के साथ बारिश हुई और दो अलग-अलग स्थनों पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसमें एक 26 वर्षीय युवक एवं 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Two people died due to lightning, incident happened in two different places of Gohparu
गोहपारु थाना क्षेत्र में दो लोगो की हुई मौत

विस्तार

गोहपारू थाना क्षेत्र के सकारिया गांव का रहने वाला एक 26 वर्षीय युवक बालेश्वर साहू आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया और मौके पर ही युवक की मौत हो गई। थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार ने जानकारी देते हुए रविवार को बताया की बालेश्वर घर की छत पर टहल रहा था और मोबाइल फोन पर बात कर रहा था, तभी तेज लपका गरज के साथ रिमझिम बारिश शुरू हुई, तभी उसके घर के आंगन में आकाशीय बिजली गिर गई जिसकी चपेट में युवक आ गया और छत पर ही गिर गया। तेज आवाज सुनने के बाद परिजन छत में दौड़े तो देखा युवक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था, इसके बाद युवक को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी घटना गोहपारू थाना क्षेत्र के कनवाही गांव में हुई है। पुलिस के अनुसार 10 वर्षीय बालक राजकुमार खेत में मवेशी चर रहा था, तभी खेत में आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से बालक की मौत हो गई। घटना के समय उसकी बहन भी मौके पर मौजूद थी। मृतक की बहन को भी आकाशी बिजली का झटका लगा है। मृतक की बहन को भी मामूली चोट पहुंची है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed