फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol crowded area miscreants on bike snatched chain while woman was going home from her shop

Shahdol: भीड़ भाड़ वाले एरिया में बीच सड़क बाइक सवार बदमाशों ने की चेन स्नेचिंग, दुकान से घर जा रही थी महिला

Thu, 27 Jun 2024 10:34 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 27 Jun 2024 10:34 PM IST
सार

गुरुवार देर शाम महिला अपनी दुकान बंद कर सड़क पार कर घर की ओर जा रही थी। तभी बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। महिला के गले से सोने की चेन छीन कर बदमाश भाग गए।

विज्ञापन
Shahdol crowded area miscreants on bike snatched chain while woman was going home from her shop
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल में कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल के सामने से महिला के गले से सोने की चेन छीन कर बाइक सवार दो बदमाश भाग गए। गुरुवार की देर शाम महिला अपनी दुकान बंद कर सड़क पार कर घर की ओर जा रही थी। तभी बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। महिला के गले से सोने की चैन छीन कर बदमाश भाग गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वृंदा पांडे की जिला अस्पताल के सामने जनरल स्टोर की दूकान है और वह अपनी स्टोर को बंद कर रोज की तरह गुरुवार की देर शाम सड़क पार कर द्विवेदी भोजनालय के पास पहुंची और घर की ओर जाने लगी। तभी ग्रीन कलर की अपाचे मोटर साइकिल में सवार दो युवक आए, जिसमें एक युवक ने हेलमेट लगा रखा था और दूसरा युवक बिना हेलमेट के ही बाइक में सवार था। दोनों युवकों ने महिला के समीप आकर महिला के गले से सोने की चेन पर हाथ मारा और लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद महिला ने चिल्लाना शुरू किया, जिसे सुन आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और उन्हें घटना की जानकारी लगी। उसके बाद मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। जानकारी लगने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान कोतवाली स्टॉप के साथ घटना स्थल पहुंचे और मौके का जायजा लिया। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का कहना कि थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं। बदमाशों को जल्द से जल्द पहचान कर उन्हें पकड़ा जाए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में पुलिस फुटेज देख रही है। आरोपियों को जल्द से जल्द पहचान लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed