फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol A four-year-old child died after being crushed under a tractor during agricultural work

Shahdol: कृषि कार्य के दौरान ट्रैक्टर के नीचे दबकर चार साल के बच्चे की मौत, मां-बाप के सामने हुई घटना

Sun, 28 Jul 2024 01:27 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 28 Jul 2024 01:27 PM IST
सार

कृषि कार्य के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से चार साल के बालक की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। घटना जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के भैंसहा गांव की है। बालक की मौत के बाद से गांव में मातम पसरा है। माता-पिता के सामने यह दर्दनाक हादसा हुआ है

विज्ञापन
Shahdol A four-year-old child died after being crushed under a tractor during agricultural work
जयसिंहनगर थाना, शहडोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल में कृषि कार्य के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से चार साल के बालक की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। घटना जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के भैंसहा गांव की है। बालक की मौत के बाद से गांव में मातम पसरा है। माता-पिता के सामने यह दर्दनाक हादसा हुआ है। ट्रैक्टर खेत की जुताई कर रहा था, तभी बालक उसके नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि देवांश साकेत पिता जवाहर साकेत उम्र चार साल की इस घटना में मौत हुई है। पुलिस के अनुसार, भैंसहा गांव में जवाहर अपने खेत में कृषि कार्य के लिए अपने बीवी बच्चों के साथ सुबह पहुंचा था। मृतक देवांश के माता-पिता खेत में रोपा लगाने लगे। तभी देवांश खेत की दूसरी ओर पहुंचा, जहां ट्रैक्टर से जुताई हो रही थी। बालक वहीं खेल रहा था, खेलते-खेलते देवांश खेत की मेढ़ में चढ़ गया और खेलने लगा। खेत की मेढ़ मिट्टी नई थी, तभी ट्रैक्टर वहां से गुजरा और अचानक मिट्टी खसक गई, जिससे बालक मेढ़ से खेत में गिर गया और ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। ट्रैक्टर आगे बढ़ गया और मौके पर बालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। लोग मृत बालक को देखने अस्पताल पहुंच रहे हैं। पीएम के लिए पुलिस ने शव को अस्पताल लाया था।
विज्ञापन


ट्रैक्टर चालक को जैसे ही इसका पता लगा तो उसने वाहन को रोका। लेकिन जब तक काफी देर हो चुकी थी। वहीं, देवांश के माता-पिता बगल में ही खेत में रोपा लग रहे थे। घटना के बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे। उनके साथ आसपास मौजूद लोग भी वहां पहुंचे, तब तक मासूम की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले पर मर्ग कायम करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया है। जयसिंहनगर थाना प्रभारी सतेंद्र चतुर्वेदी का कहना कि मामले पर जांच की जा रही है। ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया जाएगा। कृषि कार्य हेतु खेत में ट्रैक्टर मौजूद था, उस दौरान यह हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed