{"_id":"67ef62b684e000b1ef0180e1","slug":"tractor-caught-again-for-illegally-transporting-sand-action-taken-on-sps-instructions-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2797499-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: फिर पकड़ा गया रेत का अवैध परिवहन करता ट्रैक्टर, एसपी के निर्देश पर पुलिस की कार्रवाई जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: फिर पकड़ा गया रेत का अवैध परिवहन करता ट्रैक्टर, एसपी के निर्देश पर पुलिस की कार्रवाई जारी
Fri, 04 Apr 2025 12:44 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:44 PM IST
सार
केशवाही चौकी पुलिस ने पकरिहा गांव से अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। चालक और वाहन मालिक के विरुद्ध खनिज अधिनियम एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त किया ट्रैक्टर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर पुलिस सख्त हो गई है। इस पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई भी की जा रही है। ब्यौहारी के बाद अब केशवाही पुलिस ने एक ट्रैक्टर जब्त किया है, जिसमें रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों पर खनिज अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई को अंजाम दिया।
ये भी पढ़ें: फिर बदलेगा मौसम, तापमान बढ़ने के आसार, कुछ जिलों में बादल छाएंगे, कहां-कैसा रहेगा हाल?
जानकारी के अनुसार, केशवाही चौकी पुलिस ने पकरिहा गांव से अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। चालक और वाहन मालिक के विरुद्ध खनिज अधिनियम एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। चौकी प्रभारी आशीष झारिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर ट्रैक्टर को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान चालक ने ट्रैक्टर को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया और मौके से भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चालक ने पुलिस को बताया कि वह पास की नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर वाहन मालिक के कहने पर परिवहन कर रहा था। तभी पुलिस ने बीच रास्ते में उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: वक्फ बोर्ड की 500 से ज्यादा जमीनों पर सरकार की सख्ती, अवैध कब्जों की जांच तेज
चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध खनन और परिवहन पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश मिले हैं, जिसके तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। बीते दिनों ब्यौहारी पुलिस ने भी रेत का अवैध परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टरों को अलग-अलग स्थानों से जब्त कर कार्रवाई की थी।
ये वीडियो भी देखें...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन