फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tired of illness, young man commits suicide by hanging, police engaged in investigation

Shahdol News: बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 05 Oct 2024 11:04 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 05 Oct 2024 11:04 AM IST
सार

थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा ने बताया है की फांसी लगाकर आत्महत्या करने मामले पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। विवेचना की जा रही है, परिजनों के अनुसार युवक काफी समय से बीमार था, जिसके कारण उसने आत्महत्या की है।

विज्ञापन
Tired of illness, young man commits suicide by hanging, police engaged in investigation
पपौंध थाना पुलिस ने शुरू की जांच।

विस्तार

शहडोल जिले में एक युवक ने बीमारी से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। परिजनों के अनुसार युवक कुछ महीनों से बीमार चल रहा था, जिससे वह तनाव में था। घटना पपौंध थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव की है।
विज्ञापन


जिले के पपौंध थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव का रहने वाला 19 वर्षीय युवक विकास सिंह पिता राजेश सिंह ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक रात में खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया, सुबह जब वह नहीं उठा तो परिजनों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। अंदर से कोई आहट नहीं मिलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो युवक फांसी के फंदे में लटका हुआ था। परिजनों ने उसे फांसी के फंदे पर लटके देख चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया, शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पपौंध पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने बताया कि युवक कुछ महीनो से बीमार चल रहा था, जिससे वह तनाव में था। स्थानीय अस्पताल में डॉक्टर नहीं है। उपचार के लिए परिजन उसे दो बार शहडोल लेकर आए थे, उपचार के बाद भी वह ठीक नहीं हुआ। उसे पेट में दर्द और बुखार की दिक्कत थी। जिससे वह तनाव में रहने लगा और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा ने बताया है की फांसी लगाकर आत्महत्या करने मामले पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। विवेचना की जा रही है, परिजनों के अनुसार युवक काफी समय से बीमार था, जिसके कारण उसने आत्महत्या की है। हालांकि, जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed