फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Threatened to kill ranger by entering his house, accused absconding even after five days in the case

Shahdol News: रेंजर को घर में घुसकर पीटा, जान से मारने की धमकी दी, पांच दिन बाद भी आरोपी फरार

Thu, 07 Nov 2024 01:38 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 07 Nov 2024 01:38 PM IST
सार

जैतपुर थाना प्रभारी  रामकुमार गायकवाड़ ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की गई है। दो टीमें लगातार आरोपियों को खोजने में जुटी हैं और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
Threatened to kill ranger by entering his house, accused absconding even after five days in the case
जैतपुर रेंजर राहुल सिकरवार

विस्तार

शहडोल जिले के जैतपुर रेंजर के शासकीय आवास में घुसकर उन्हें जान से मारने की धमकी देने और मारपीट करने वाले तीनों आरोपियों को घटना के 5 दिन बाद भी फरार हैं। वन्य जीव शिकार के मामले में आरोपी करुणेन्द्र सिंह ने अपने दो साथियों के साथ रेंजर के सरकारी आवास पर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कुछ महीने पहले करुणेन्द्र सिंह को वन विभाग ने वन्य जीवों के शिकार के मामले में गिरफ्तार किया था। विशेष टीम का हिस्सा रहे जैतपुर रेंजर राहुल सिकरवार के आवास पर बीते शनिवार की रात करुणेन्द्र सिंह अपने दो अन्य साथियों के साथ पहुंचा और रेंजर को गालियां देते हुए मारपीट की। इसके बाद तीनों आरोपी अपनी कार में सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन


रेंजर ने घटना की शिकायत उसी रात जैतपुर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रेंजर की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। हालांकि, पांच दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जैतपुर थाना प्रभारी  रामकुमार गायकवाड़ ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की गई है। दो टीमें लगातार आरोपियों को खोजने में जुटी हैं और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के संभागीय अध्यक्ष कमला प्रसाद वर्मा ने कहा कि जब बड़े अधिकारी ही अपने घरों में सुरक्षित नहीं हैं, तो फील्ड में काम कर रहे छोटे कर्मचारी कैसे सुरक्षित रहेंगे। प्रशासन को कठोर कदम उठाने चाहिए और वन विभाग के फील्ड कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। यदि, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो संगठन बैठक कर बड़ा कदम उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed