फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   This is police, battery stolen from auto, victim even told the address of the accused

Shahdol News: किस काम की पुलिस? ऑटो से बैटरी की चोरी का CCTV दिया, आरोपियों का पता बताया, पर नहीं की कार्रवाई

Tue, 18 Mar 2025 01:41 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 18 Mar 2025 01:41 PM IST
सार

पीड़ित लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उसने ऑटो से बैटरी चोरी होने की शिकायत कोतवाली थाना में दर्ज करवाई और सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपा। इसके बाद भी पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
This is police, battery stolen from auto, victim even told the address of the accused
आटो से बैटरी चोरी

विस्तार

शहडोल कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े ऑटो से बैटरी चोरी हो गई। पीड़ित थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पीड़ित ने खुद किसी तरह चोरों का पता लगाया और सीसीटीवी फुटेज पुलिस को प्रस्तुत किया। सीसीटीवी में चोरों की पहचान भी हो गई, लेकिन पुलिस दो सप्ताह गुजरने के बाद भी मौके पर जांच करने नहीं पहुंची।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कैग रिपोर्ट में खुलासा: प्राकृतिक आपदा सहायता और संबल योजना में 32 करोड़ की राशि अपात्रों के खातों में भेजी
विज्ञापन


दरअसल, कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 में रहने वाले ऑटो चालक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि 4 मार्च की दोपहर उसकी ऑटो सड़क किनारे खड़ी थी और वह घर में खाना बना रहा था। खाना खाने के बाद जब वह अपनी ऑटो के पास पहुंचा तक तक बैटरी चोरी हो चुकी थी। लक्ष्मण ने बताया कि उसने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें चोरी करने वाले तीन आरोपी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। आरोपी पहचान में आ रहे हैं और वे भी ऑटो चालक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एमपी में दो साइक्लोनिक सिस्टम एक्टिव, कल से तीन दिन बारिश का अलर्ट, आज भी छाएं रहेंगे बादल

लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उसने ऑटो से बैटरी चोरी होने की शिकायत कोतवाली थाना में दर्ज करवाई और सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपा। यहां तक कि उसने चोरों के नाम भी पुलिस को बताए, लेकिन घटना के दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक मौके पर जांच करने नहीं पहुंची। लक्ष्मण का कहना है कि यह दूसरी बार है जब उसकी ऑटो से बैटरी चोरी हुई है।  

बता दें कि जिले में लगातार चोरियां बढ़ती जा रही हैं। शहर में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी चोरों को पकड़ने के लिए थाना प्रभारियों को निर्देश भी दे रहे हैं, लेकिन यह मामला उलटा है। यहां तो पीड़ित खुद पुलिस को चोरों का पता दे रहा है, सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करवा रहा है, फिर भी दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे साफ होता है कि पुलिस चोरों को पकड़ने में कितनी गंभीर है।

ये वीडियो भी देखें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed