{"_id":"677bdb96059341c194063bd9","slug":"theft-of-god-from-ponnag-temple-in-broad-daylight-unknown-miscreants-abscond-with-the-idol-of-lord-krishna-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2492624-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: पोंनाग मंदिर में दिनदहाड़े चोरी, अष्टधातु से बनी कृष्ण भगवान की मूर्ति उठा ले गए शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: पोंनाग मंदिर में दिनदहाड़े चोरी, अष्टधातु से बनी कृष्ण भगवान की मूर्ति उठा ले गए शातिर
Mon, 06 Jan 2025 09:58 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 09:58 PM IST
सार
घटना तब हुई जब मंदिर के पुजारी मोहन पांडा पूजा के बाद दूसरे मंदिर गए थे। शाम 6 बजे गेट बंद करने पहुंचे पुजारी ने प्रतिमा के गायब होने की सूचना दी, जिससे स्थानीय लोग और भक्तों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
मंदिर के बाहर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन घरों का ताला तोड़कर चोरी की घटना हो रही है। अब तो चोरों ने दिनदहाड़े कृष्ण भगवन की मूर्ति ही मंदिर से चोरी कर ली। मंदिर के पुजारी पूजा कर दूसरे मंदिर में गए तभी अज्ञात चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सोहागपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मंदिर से भगवान की चोरी की जानकारी मिलने के बाद भक्तों की काफी भीड़ यहां इकट्ठा हो गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोहागपुर थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस के सामने स्थित पोंनाग मंदिर में राधा कृष्ण मंदिर में स्थापित प्रतिमा चोरी हुई है। यह प्रतिमा कृष्ण भगवान की है, जोकि अष्टधातु की थी, मंदिर के पुजारी मोहन पांडा ने बताया कि सोमवार की शाम तकरीबन 6:00 बजे वह राधा कृष्ण मंदिर में पूजा कर दूसरे मंदिर में पहुंचे और कुछ देर बाद राधा कृष्ण मंदिर का गेट बंद करने जब पहुंचे तो वहां से कृष्ण भगवान की मूर्ति गायब थी, जिसके बाद मंदिर के पुजारी ने इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दी। जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में लोग यहां इकट्ठा हो गए और इस घटना की जानकारी सोहागपुर पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी पहुंचे अपनी टीम के साथ
घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी सोहागपुर भूपेंद्र मणि पांडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच पड़ताल कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण भगवान की मूर्ति साथ रखी थी, जिसे किसी चोरों ने चोरी कर ली है। घटना सोमवार की शाम तकरीबन 6:00 बजे की है। मंदिर के पुजारी जब गेट बंद करने पहुंचे तो देखा कि कृष्ण भगवान की मूर्ति गायब है। पुजारी ने मामले की जानकारी हमें दी। हम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच पड़ताल कर रहे हैं। जल्द ही भगवान की प्रतिमा बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
