फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Theft incident took place again in ward number 7 of Budhar police station area

Shahdol News: वार्ड नंबर सात में फिर हुई चोरी की वारदात, नगद रुपये के साथ सोने और चांदी के जेवरात ले गए चोर

Thu, 06 Feb 2025 01:08 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 06 Feb 2025 01:08 PM IST
सार

थाना प्रभारी बुढार संजय जायसवाल ने बताया कि यह चोरी लाखों रुपए की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया है। चोरी की वारदात का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Theft incident took place again in ward number 7 of Budhar police station area
बुढार थाना क्षेत्र में हुईं चोरी

विस्तार

शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 में एक बार फिर चोरी की बड़ी वारदात हो गई। घर के दूसरे कमरे में परिवार के सदस्य मौजूद थे, तभी चोर एक कमरे में घुसा और वहां रखी पेटी को बाहर ले गया। पेटी में रखे नगद रुपए और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गया। घटना बीती रात की है, जिसका खुलासा गुरुवार सुबह हुआ। चोरी की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलवाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुढार थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 में रहने वाले श्रवण भट्ट के घर यह चोरी की वारदात हुई। श्रवण भट्ट कलरी के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि घर के सभी लोग दूसरे कमरे में मौजूद थे। बीती रात परिवार का एक सदस्य रेलवे स्टेशन अपने रिश्तेदार को लेने गया था। उसने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और रेलवे स्टेशन चला गया। इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन से रिश्तेदार को लेकर आने के बाद सब सो गए। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो उन्हें कमरे का सामान बिखरा पड़ा मिला। कमरे में रखी पेटी से 80 हजार से अधिक रुपए  और सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। पुलिस ने बताया कि चोरपेटी को उठाकर बाहर ले गए और उसे खोलकर नगद और जेवरात लेकर फरार हो गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी बुढार संजय जायसवाल ने बताया कि यह चोरी लाखों रुपए की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया है। चोरी की वारदात का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed