{"_id":"688b8ed8fc039fb7550fa9f9","slug":"the-young-man-was-sleeping-in-the-house-got-burnt-in-the-fire-from-the-chimney-and-died-shahdol-news-c-1-1-noi1220-3233521-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: खेत में बने कमरे में सो रहा था युवक, चिमनी से लगी आग में जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: खेत में बने कमरे में सो रहा था युवक, चिमनी से लगी आग में जलकर मौत
Thu, 31 Jul 2025 10:53 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 10:53 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के पपौंध थाना क्षेत्र के जमुनी गांव में खेत के कमरे में चिमनी जलाकर सो रहे युवक रामदास कोल की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। दरवाजा अंदर से बंद होने और शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के पपौंध थाना क्षेत्र के जमुनी गांव में एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई है। खेत में बने घर में युवक चिमनी जला कर सो रहा था। तभी कमरे में आग लग गई और वह उस आग की लपटों में समा गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। कमरे से उठता धुंआ देख लोग दौड़े तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि रामदास कोल पिता लाला कोल (27) की आग में जलने से मौत हुई है। जब मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि युवक का शव कमरे के अंदर रखे ड्रम के ऊपर था, जिसके नीचे जला हुआ कंबल भी मौजूद था। घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चा है। पुलिस भी मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ें- सीएम डॉ. यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, 18 माह के काम का लेखा जोखा प्रस्तुत कर मांगा मार्गदर्शन
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि परिजनों के बयान में यह बात आई कि रामदास खेत में बने घर में सोने गया था, जिसमें बिजली कनेक्शन नहीं है। रोशनी के लिए उसने चिमनी जलाई होगी, और उससे ही कमरे में आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। परिजनों के अनुसान परिवार के अन्य सदस्य दूसरे घर में थे, जो घटना वाले घर के नजदीक है। जिसमें रामदास सो रहा था, कमरे से जब धुआं उठा तब जा कर इसकी जानकारी परिजनों को लगी। लोग मौके पर पहुंचे और उसे निकलने की कोशिश की गई, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़ने में देरी हुई और युवक की मौत हो गई। थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। हम हर पहलू में जांच कर रहे हैं। आस पास के लोगों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे।