{"_id":"66509ac95fe8b42db00c7386","slug":"the-woman-who-set-the-shop-on-fire-reached-jail-case-of-village-ghorsa-of-byohari-police-station-area-video-goes-viral-shahdol-news-c-1-1-noi1220-1729587-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: दुकान को आग के हवाले करने वाली महिला पहुंची जेल, ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम घोरसा का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: दुकान को आग के हवाले करने वाली महिला पहुंची जेल, ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम घोरसा का मामला
Fri, 24 May 2024 08:20 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 08:20 PM IST
सार
सौखी लाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि पूनम मिश्रा ने उसके दुकान में आग लगा दी है, जिससे उसके दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया। जांच के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल में दिनदहाड़े ग्रामीणों की मौजूदगी में एक दबंग महिला ने सबके सामने एक दुकान में आग लगाकर दुकान को राख कर दिया। मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। महिला का कहना है कि जिस जमीन पर यह दुकान बनाई गई है, वह उसके स्वामित्व की है। जबकि दुकानदार का कहना है कि यह जमीन उसकी है।
विज्ञापन
जमीन के मालिकाना हक को लेकर मामला न्यायालय अथवा कानून के जरिए सुलझाने के बजाय दबंग महिला ने सीधे जाकर दुकान में आग लगा दिया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में स्पष्ट दृष्टव्य है कि उक्त कथित दबंग महिला गाली-गलौज करते हुए दुकान के एक साइड में जाती है। जहां हरे रंग का पर्दा लगा हुआ है, वहीं पर महिला आग जलाती है और उक्त पर्दे पर लगी आग पूरे दुकान में फैल गई।
विज्ञापन
इस बीच लोग दूर से खड़े होकर देखते नजर आए। उसमें कई लोग यह चिल्लाते हुए भी सुने गए कि भागो-भागो दुकान में गैस सिलेंडर रखा हुआ है विस्फोट होगा और इस प्रकार पूरे गांव में भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई। लोग अपनी जान माल की सुरक्षा में भागते हुए दिखे, लेकिन किसी ने भी उक्त दुकान में भड़की आग को बुझाने का कोई प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
इस संबंध में ब्यौहारी थाना प्रभारी मोहन पड़वार ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित दुकानदार सौखी लाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि पूनम मिश्रा ने उसके दुकान में आग लगा दी है, जिससे उसके दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया और जांच के उपरांत आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
