{"_id":"66befb3f790b2fa202015d97","slug":"the-tricolor-came-down-after-some-time-of-hoisting-the-flag-the-person-making-the-video-did-not-perform-his-duty-after-getting-information-from-social-media-the-officials-got-the-tricolor-installed-in-the-right-place-shahdol-news-c-1-1-noi1220-1999288-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: ध्वजारोहण के कुछ देर बाद तिरंगा आया नीचे, वीडियो बनाने वाले शख्स ने नहीं निभाया अपना कर्तव्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: ध्वजारोहण के कुछ देर बाद तिरंगा आया नीचे, वीडियो बनाने वाले शख्स ने नहीं निभाया अपना कर्तव्य
Fri, 16 Aug 2024 01:09 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2024 01:09 PM IST
सार
जयसिंहनगर जनपद पंचायत प्रभारी सीईओ अशोक मरावी ने कहा कि ध्वजारोहण के बाद सभी लोग वहां से निकल गए थे, कुछ घंटे बाद सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जानकारी लगी कि उचेहरा पंचायत में ध्वजा नीचे आ गया है। इसके बाद रोजगार सहायक को भेजकर ध्वज को दोबारा फहराया गया, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
उचेहरा पंचायत भवन के सामने तिरंगा आया नीचे
विस्तार
जिले के एक पंचायत भवन में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में ध्वजारोहण किया गया, जिसके बाद लोग वहां से अपने-अपने घर चले गए। लेकिन, कुछ देर बाद ध्वज नीचे आ गया और वहां से गुजर रहे एक शख्स ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लेकिन, वीडियो बनाने वाले शख्स ने तिरंगे झंडे को सही स्थान में लगाना उचित नहीं समझा और सोशल मीडिया में इसका वीडियो वायरल कर सुर्खियां बटोरने लगा। हालांकि, देश के हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करें।
वीडियो वायरल होने के बाद सीईओ ने तत्काल रोजगार सहायक को मामले की जानकारी दी, जिसने मौके पर पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक ऊपर किया। मामले पर अभी जांच चल रही है, अधिकारियों का कहना है कि अगर, लापरवाही बरती गई है तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कुछ लोगों का कहना है की वीडियो बनाने वाले शख्स ने ध्वज को नीचे किया है।
दरसअल, जिले के जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत उचेहरा में सरपंच और पंचों ने ग्रामीणों की मौजूदगी में ध्वजरोहण किया। कुछ देर बाद ध्वज नीचे आ गया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पंचायत के अधिकारियों के संज्ञान में आया। जिसके बाद पंचायत के लोग मौके पर आए और ध्वज को फिर से फहराया।
विज्ञापन
बता दें कि देश का झंडा राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहराना या फिर उसका अपमान करना कानूनन जुर्म माना जाता है। जयसिंहनगर जनपद पंचायत प्रभारी सीईओ अशोक मरावी ने कहा कि ध्वजारोहण के बाद सभी लोग वहां से निकल गए थे, कुछ घंटे बाद सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जानकारी लगी कि उचेहरा पंचायत में ध्वजा नीचे आ गया है। इसके बाद रोजगार सहायक को भेजकर ध्वज को दोबारा फहराया गया, मामले की जांच की जा रही है। अगर, इसमें लापरवाही बरती गई होगी तो लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।