फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   The tractor going to plow the field went out of control and overturned.

Shahdol: खेत की जुताई के लिए जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक की मौके पर मौत

Sun, 24 Dec 2023 01:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 24 Dec 2023 01:52 PM IST
सार

Shahdol: जिले के कुलुहा गांव में खेत की जुताई करने जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया, जिसमें ट्रैक्टर चालक सिद्धु सिंह की इंजन में दबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि खेत की जुताई करने के लिए ट्रैक्टर जा रहा था, तभी रास्ते में पलट गया।

विज्ञापन
The tractor going to plow the field went out of control and overturned.
खेत की जुताई के लिए जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेती शुरू होते ही ट्रैक्टर की दुर्घटनाएं सामने आ रही है। 24 घंटे के भीतर ट्रैक्टर पलटने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसा मामला ब्योहारी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां खेत की जुताई के लिए ट्रैक्टर तालाब में जा घुसा और पलट गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। रविवार की सुबह जैतपुर थाना क्षेत्र मे भी खेत की जुताई के लिए ट्रैक्टर जा रहा था तभी रास्ते में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, ट्रैक्टर के इंजन में दबने से चालक सुद्धु सिंह उम्र 34 की मौके पर मौत हो गई है।

विज्ञापन


कुलुहा गांव की घटना
घटना की जानकारी देते हुए जैतपुर थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया है की घटना कुलुहा गांव की है। चालक ट्रैक्टर का इंजन लेकर घर से निकला, तभी कुछ दूर में जाकर अनियंत्रित हो गया और खेत में जाकर पलट गया। इंजन के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई है।
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की जानकारी लगते ही पुलिस की डायल हंड्रेड के साथ-साथ पुलिस बल मौके पर पहुंचा है, मृतक के शव को इंजन के नीचे से पुलिस ने निकलवाया है। मामले की पुलिस जांच कर रही है। इधर, पुलिस का कहना है कि मृतक के शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed