फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol prisoner who killed his in-law and attacked his daughter-in-law in Tikhwa died in jail

Shahdol: तिखवा में समधी की हत्या कर बहू पर जानलेवा हमला करने वाले बंदी की जेल में मौत, पिता को भी हुई सजा

Mon, 29 Jul 2024 10:40 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 29 Jul 2024 10:40 PM IST
सार

तिखवा गांव में संपत्ति विवाद पर समधी की हत्या करने पर जेल में बंद बंदी की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई है। राजेंद्र गुप्ता ने संपत्ति विवाद पर अपने समधी की तलवार से हमला कर हत्या कर दी थी, जिसके बाद से वह जेल में था।

विज्ञापन
Shahdol prisoner who killed his in-law and attacked his daughter-in-law in Tikhwa died in jail
बंदी की मौत के बाद सिविल अस्पताल ब्यौहारी में रखा शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल के तिखवा गांव में संपत्ति विवाद पर समधी की हत्या करने पर जेल में बन्द बंदी की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई है। राजेंद्र गुप्ता ने संपत्ति विवाद पर अपने समधी की तलवार से हमला कर हत्या कर दी थी, बीच-बचाव करने आई बहू पर भी जानलेवा हमला किया था। बहू मेडिकल कॉलेज रीवा में भर्ती है, जहां उसका उपचार चल रहा है और समधी की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना 21 जुलाई को घटित हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने राजेंद्र गुप्ता समेत अन्य पर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया था।

विज्ञापन


बताया गया कि ब्यौहारी जेल में बंदी राजेंद्र गुप्ता की सोमवार को मौत हो गई। फिलहाल, मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। ब्यौहारी उप जेल से मिली जानकारी के अनुसार, 53 वर्षीय राजेंद्र गुप्ता से सोमवार की सुबह 11 बजे उसके रिश्तेदार मिलने जेल आए थे। उनके जाने के बाद करीब 12 बजे उसकी तबियत बिगड़ने लगी। जेल से ब्यौहारी के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


थाना पपौंध के ग्राम तिखवा निवासी राजेंद्र गुप्ता ने संपत्ति विवाद के चलते अपनी बहू प्रभा गुप्ता के पिता रामाश्रय गुप्ता निवासी ताला मझौली जिला सीधी की हत्या 21 जुलाई को कर दिया था। मृतक अपनी बेटी के बुलावे पर मामले को निपटाने आया था। तभी विवाद में उसकी हत्या कर दी गई थी।प्रभा पर तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसे मेडिकल कॉलेज रीवा में भर्ती किया गया था। पुलिस ने राजेंद्र के साथ उसकी पत्नी सुमित्रा गुप्ता व पुत्र नीतेश के खिलाफ भी हत्या का मामला दर्ज कर 23 जुलाई को जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अस्पताल में प्रभा गुप्ता के कथन व शिकायत पर राजेंद्र के पिता 80 वर्षीय बद्री प्रसाद व प्रभा के 12 वर्षीय देवर पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया। आज ही राजेंद्र के पिता को भी जेल भेज दिया गया। शायद रिश्तेदार ने यह बात बताई होगी, जिसके कारण हत्या के आरोपी को सदमा लगा होगा। जो जानलेवा साबित हुआ, राजेंद्र गुप्ता के शव को सिविल अस्पताल ब्यौहारी में रखा गया है। डॉक्टरों की टीम मंगलवार की सुबह पीएम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed