फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   PM Narendra Modi Meets With Shahdol MP Himandri Singh Promises Development of The Region

Shahdol News: सांसद हिमाद्री सिंह ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात, आदिवासी क्षेत्र में विकास की बढ़ेगी रफ्तार

Sat, 10 Aug 2024 01:46 PM IST
Shahdol Bureau शहडोल ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 01:46 PM IST
सार

शहडोल की सांसद हिमाद्री सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उनके सामने आदिवासी क्षेत्र की विकास की रफ्तार को बढ़ाने की मांग की है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी उन्हें आश्वस्त किया है कि विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।  

विज्ञापन
PM Narendra Modi Meets With Shahdol MP Himandri Singh Promises Development of The Region
शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदिवासी क्षेत्रों का विकास हमारी कार्य योजना में प्रमुखता से शामिल है, और आपके क्षेत्र का भी समग्र विकास होगा। यह बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह से मुलाकात के दौरान कहीं। दरअसल, सांसद सिंह अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के संबंध में चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री से मिलने गई थीं।

विज्ञापन

मुलाकात के दौरान हिमाद्री सिंह ने प्रधानमंत्री के समक्ष अपने क्षेत्र के विकास की योजना प्रस्तुत की। उन्होंने प्रधानमंत्री को याद दिलाया कि वे अपने अल्प प्रवास के दौरान शहडोल जिले के छोटे से गाँव विचारपुर, जिसे 'मिनी ब्राजील' कहा जाता है, के खिलाड़ियों से मिले थे। सांसद ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि आदिवासी क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें उचित मंच नहीं मिल पाता है। इसलिए, उन्होंने अपने क्षेत्र में एक वृहद खेल अकादमी की स्थापना की मांग की। सांसद सिंह ने प्रधानमंत्री के समक्ष घरेलू उड़ानों के लिए एक हवाई अड्डे के निर्माण का मुद्दा भी उठाया। इसके अलावा, उन्होंने शहडोल-नागपुर ट्रेन को अनूपपुर से चलाए जाने की मांग पर भी चर्चा की, जिस पर उन्हें बताया गया कि तीसरी लाइन और लिंक वर्क पूरा होने के बाद इस मांग को पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खोलने की मांग
हिमाद्री सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र में सैनिक स्कूल और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खोलने, और कोयला खदानों के उत्खनन के बाद खाली जमीनों के उपयोग की भी मांग प्रधानमंत्री के सामने रखी। विकास संबंधित चर्चाओं के बाद, सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी को माँ नर्मदा उदगम स्थल अमरकंटक का एक तैल चित्र और क्षेत्र की गौरव, पद्मश्री जोधया बाई द्वारा बनाई गई बैगा जनजाति की एक चित्रकारी भेंट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी तासू भी थी साथ
सांसद ने प्रधानमंत्री को अमरकंटक आने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री से हुई बातचीत में उन्हें बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, जिससे आने वाले समय में आदिवासी क्षेत्र के विकास की गति और तेज होने की उम्मीद है। सांसद के साथ उनकी बेटी तासू भी मौजूद थीं, जिन्हें प्रधानमंत्री ने स्नेहपूर्वक दुलारा। इस अवसर पर संगठन से जुड़ी चर्चा भी हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed