{"_id":"66b6198fff3c8b29080ee6c8","slug":"the-dispute-between-two-brothers-escalated-so-much-that-the-younger-brother-jumped-into-the-river-first-and-the-elder-brother-also-jumped-in-to-save-him-the-search-for-both-the-brothers-continued-but-no-clue-was-found-shahdol-news-c-1-1-noi1220-1979286-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: विवाद से नाराज छोटे भाई ने नदी में लगाई छलांग, बचाने के लिए कूदा बड़ा भाई भी हुआ लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: विवाद से नाराज छोटे भाई ने नदी में लगाई छलांग, बचाने के लिए कूदा बड़ा भाई भी हुआ लापता
Fri, 09 Aug 2024 09:02 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 09:02 PM IST
विज्ञापन
जरवाही सोन नदी पुल में खड़े लोग तलाश करती पुलिस
शहडोल में दो भाइयों के बीच में किसी बात को लेकर चलती बाइक पर विवाद हो गया। नाराज़ होकर छोटे भाई ने ये कहते हुए नदी में छलांग लगा दी कि अब मुझे जिंदा नहीं रहना। छोटे भाई को नदी में छलांग लगाते देख बड़ा भाई भी उसे बचाने के लिए नदी में कूद गया। अब दोनों लापता हैं, दोनों की तलाश हो रही है।
बताया गया कि बुढ़ार थाना क्षेत्र के छाटा निवाशी दीपक सिंह (24) जो आपने चचेरे भाई आकाश (17) के साथ बाइक में बुढ़ार से आपने गांव छाटा जा रहा था। इसी बीच दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि चलती बाइक में ही दोनों एक दुसरे पर नाराजगी दिखाने लगे। इसी बीच ग्राम जरवाही के समीप जैसे ही पहुचे तभी छोटे भाई ने बाइक रुकवाई और वहीं सोन नदी पुल से नीचे छलांग लगा दी। बडा भाई मदद के लिए गुहार लगा ही रहा था। आसपास कुछ लोग मौजूद थे और तुरंत मौके पर पहुंचे। बड़े भाई ने घटना के संबंध में उन्हें बताया और तुरंत उसे बचाने के लिए सोन नदी में छलांग लगा दी। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों भाइयों को बचाने की कोशिश की, लेकिन सोन नदी में तेज बहाव के कारण वो दोनों पल भर में ही नदी के तेज बहाव में नज़र से ओझल हो गए।
तत्काल लोगों ने इस मामले की जानकारी बुढ़ार पुलिस को दी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरफ की टीम को भी बुलाया गया। तत्काल दोनों भाइयों की खोजबीन शुरू की गई, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों को भी इस घटना की जानकारी दी गई। मौके पर लोगों का हुजूम लगा हुआ था। हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजे की बताई गई है। थाना प्रभारी बुढार संजय जायसवाल ने बताया कि दो चचेरे भाइयों की किसी बात को लेकर नदी में कूदने की जानकारी मिली थी। दोनों की तलाश की जा रही है।