{"_id":"67a6f9c9cc5518a7e505af29","slug":"the-dead-body-of-a-newborn-girl-was-found-in-the-room-of-the-house-where-the-wedding-procession-had-come-everyone-was-shocked-to-see-it-the-case-of-jaitpur-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2605535-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: जिस घर में आई थी बारात, वहां मिला नवजात बच्ची का शव देख हर कोई हैरान, किसने दिया जन्म नहीं पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: जिस घर में आई थी बारात, वहां मिला नवजात बच्ची का शव देख हर कोई हैरान, किसने दिया जन्म नहीं पता
Sat, 08 Feb 2025 02:55 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 02:55 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि जिस घर में बारात आई थी, उसी घर के एक निर्माणाधीन कमरे में नवजात का शव मिला है। उस कमरे में काफी लोग रुके थे। नवजात को जन्म किसने दिया, कब दिया इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले में जिस घर में एक दिन पहले बारात आई, उसी घर में सुबह एक नवजात बच्ची का शव मिला। घर के लोगों ने पता लगाने की कोशिश की कि इस नवजात को किसने जन्म दिया है, लेकिन जानकारी नहीं लग सकी। इसके बाद इस बात का पता नहीं लग पाया और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात एक घर में बारात आई और शादी की रस्में पूरी की गईं। सुबह दुल्हन की विदाई हो गई। जिस कमरे में बाराती और घराती ठहरे थे, वहां सुबह परिवार के लोग पहुंचे तो एक नवजात बच्ची का शव देखकर सब हैरान रह गए। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से इसके बारे में जानकारी इकट्ठा की, लेकिन नवजात बच्ची के शव के बारे में किसी ने कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि शव देखकर अंदेशा लगाया जा रहा है कि नवजात का जन्म कुछ घंटे पहले ही हुआ होगा। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि जिस घर में बारात आई थी, उसी घर के एक निर्माणाधीन कमरे में नवजात का शव मिला है। पुलिस के अनुसार, उस कमरे में काफी लोग रुके थे। नवजात को जन्म किसने दिया, कब दिया और किसी ने ऐसा होते हुए क्यों नहीं देखा, इन सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन
