{"_id":"684fb25795e65c9f0e0916f1","slug":"the-childs-mothers-saree-became-the-cause-of-his-death-tragic-death-due-to-getting-stuck-in-the-swing-shahdol-news-c-1-1-noi1220-3065504-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: मां का आंचल ही बन गया मासूम के गले का फंदा, पड़ोसी बचाने भी दौड़े... हो गई देर, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: मां का आंचल ही बन गया मासूम के गले का फंदा, पड़ोसी बचाने भी दौड़े... हो गई देर, जानें मामला
Mon, 16 Jun 2025 01:18 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:18 PM IST
सार
पड़ोसी ने जब बालक को फंसा देखा तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मासूम की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। अभि अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
हादसा। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। 6 वर्षीय बालक अभि उर्फ मनु बैगा, जो अपने घर के सामने स्थित आम के पेड़ में अपनी मां की साड़ी से बने झूले में झूल रहा था, जिसमे उसने अपनी जान गंवा बैठा। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार, अभि के पिता, मिर्रा बैगा, मजदूरी के काम के लिए घर से बाहर थे, जबकि घर के अन्य सदस्य अंदर थे। अभि का झूला झूलते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह मां की साड़ी में फंस गया, जिससे उसकी गर्दन पर फंदा लग गया।
ये भी पढ़ें- शहडोल में जल निगम परियोजना प्रबंधक के साथ मारपीट, गहरे पानी में नहाने से रोका तो युवकों ने पीटा
पुलिस ने बताया कि बालक के घर के सामने आम का पेड़ है,जिसमें वह अपने मां की साड़ी से एक झूला बनाया हुआ था और उसमें वह प्रतिदिन झूला करता था,झूला झूलते समय बालक अकेले था, तभी वह अनबैलेंस हो गया और साड़ी उसके गले में फंस गई और फंदा लगने से उसकी मौत हो गई है। पड़ोस के एक व्यक्ति ने जब बालक को झूले में फंसा देखा, तो वह तुरंत मदद के लिए दौड़ा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। स्थानीय निवासी रामु ने कहा कि यह घटना बहुत दुखद है। पूरा गांव इस घटना से सदमे में है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सीधी में बड़े ने दांत से चबाकर काट दिया छोटे भाई का गुप्तांग, हालत गंभीर; गुस्से की वजह कर देगी हैरान
बालक के पिता मिर्रा बैगा ने बताया कि मासूम अभि उनका इकलौता पुत्र था। उसका इस तरह से जाने से मेरा जीवन अधूरा हो गया है। घटना के बाद से मां गम में है। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जयसिंहनगर पुलिस ने बताया कि हमने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।