फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: Train got delayed due to the body of a youth found on the railway track

Shahdol News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, पुलिस के देरी से पहुंचने के कारण 1 घंटा 40 मिनट रुकी रही ट्रेन

Wed, 12 Mar 2025 11:38 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 12 Mar 2025 11:38 AM IST
सार

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि शव पर किसी चोट के निशान नहीं थे, लेकिन पुलिस की गैरमौजूदगी में ट्रेन को आगे नहीं बढ़ाया गया। करीब पौने दो घंटे बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

विज्ञापन
Shahdol News: Train got delayed due to the body of a youth found on the railway track
रेवले ट्रैक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यालय में इन दिनों पुलिस की लापरवाही दिनों दिन बढ़ती जा रही है। नाइट में कमजोर गश्त के बाद अब मर्ग विवेचना में देरी से पहुंचने का मामला सामने आया है। मंगलवार की शाम कोयलारी फाटक के रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा था, नर्मदा एक्सप्रेस के चालक ने ट्रेन रोककर घटना की जानकारी स्टेशन प्रबंधक को दी। मामला कोतवाली क्षेत्र होने के कारण पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस समय पर नहीं पहुंची, जिसके कारण एक घंटे 40 मिनट ट्रेन घटनास्थल पर ही खड़ी रही। रेलवे अधिकारियों का कहना था कि मृतक के शरीर में किसी प्रकार के चोंट के निशान नहीं होने और शव पटरी पर पड़े होने के कारण ट्रेन को पुलिस के आने तक रोका गया था। इस दौरान यात्रियों को पेरशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोयलारी रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। मंगलवार की शाम स्थानीय लोगों ने शव को ट्रैक पर देखा और घटना की जानकारी जीआरपी सहित कोतवाली पुलिस को दी। घटना के तुरंत बाद पुलिस नहीं पहुंची, जिसके कारण करीब पौने दो घंटे तक नर्मदा एक्सप्रेस को रोक दिया गया। रात करीब साढ़े सात बजे कोतवाली पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया इसके बाद 7.45 बजे ट्रेन रवाना हुई।

विज्ञापन


ट्रेन रुकने की यह वजह बताई
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि नर्मदा एक्सप्रेस को मेन लाइन से ही निकाला गया था। इसी ट्रैक में युवक का शव भी पड़ा हुआ था, मृतक के शरीर में किसी प्रकार के चोट नहीं होने के कारण ट्रेन को आगे नहीं बढ़ाया गया। पुलिस पहुंचकर जब शव को अपने कब्जे में ली इसके बाद ट्रेन रवाना हुई। इस दौरान कटनी जाने वाले अन्य ट्रेनों को तीसरी लाइन से रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले ही लेट पहुंची थी ट्रेन
नर्मदा एक्सप्रेस के यात्रियों ने बताया कि मंगलवार को ट्रेन पहले ही करीब ढाई घंटे देरी से शहडोल पहुंची। इसके बाद कोयलारी में करीब पौने दो घंटे खड़ी रही। यात्रियों कहना है कि ट्रेन के आने का समय 3.22 बजे है, जो शाम 5.49 मिनट शहडोल पहुंची और 6.05 बजे रवाना हुई। कोयलारी फाटक में 1 घंटा 40 मिनट खड़ी रही और रात 7.45 बजे रवना हुई। इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र तिवारी ने बताया कि कोयलारी फाटक के सामने एक युवक का शव मिलने की जानकारी आई थी। मौके पर हमने पुलिस बल रवाना किया था। युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed