{"_id":"6ae08d35a428f52d67041223","slug":"tehsildars-vehicle-vandalized-within-the-budhar-tehsil-premises-an-attempt-was-also-made-to-break-the-lock-on-the-gate-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4877443-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहडोल: बुढ़ार तहसील परिसर में तहसीलदार की गाड़ी में तोड़फोड़, गेट का ताला तोड़ने की भी कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहडोल: बुढ़ार तहसील परिसर में तहसीलदार की गाड़ी में तोड़फोड़, गेट का ताला तोड़ने की भी कोशिश
Tue, 27 Oct 2026 05:23 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 05:23 PM IST
सार
शहडोल जिले के बुढ़ार तहसील परिसर में अज्ञात बदमाशों ने देर रात गेट का ताला तोड़ने की कोशिश की। असफल होने पर उन्होंने तहसीलदार के वाहन के शीशे तोड़ दिए। चौकीदार के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
वाहन का टूटा कांच।
विस्तार
शहडोल जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र में तहसील परिसर के भीतर खड़े तहसीलदार के वाहन में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने देर रात तहसील कार्यालय के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया। इसमें नाकाम रहने पर परिसर में खड़े तहसीलदार के वाहन को निशाना बनाया और उसके शीशे तोड़ दिए। घटना के दौरान आवाज सुनकर ड्यूटी पर तैनात चौकीदार बाहर निकला तो बदमाश मौके से भाग गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात की बताई जा रही है। बुढ़ार तहसील परिसर में रात के समय चौकीदार ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने तहसील कार्यालय के मुख्य गेट पर लगे ताले को तोड़ने का प्रयास किया। जब वे गेट खोलने में सफल नहीं हुए तो परिसर में खड़े तहसीलदार के वाहन में तोड़फोड़ कर दी। आवाज सुनकर चौकीदार बाहर आया और शोर मचाया, जिसके बाद बदमाश वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- भोपाल में पति-पत्नी ने एक ही कमरे में लगाई फांसी, पांच दिन से शराब को लेकर चल रहा था विवाद
विज्ञापन
सुबह पुलिस तक पहुंची सूचना
चौकीदार के मुताबिक, उसने घटना की जानकारी रात में ही अपने वरिष्ठ कर्मचारी-अधिकारी को दे दी थी। हालांकि, पुलिस तक सूचना रात में नहीं पहुंच सकी। सुबह मामला सामने आने के बाद डायल 112 को बुलाया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। घटना की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने भी मामले की पड़ताल की। तहसील कार्यालय के एक कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तोड़फोड़ सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश
बुढ़ार थाना प्रभारी खेम सिंह ने बताया कि तहसील परिसर में वाहन में तोड़फोड़ के मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
