{"_id":"632ff967969cea50ec4fa237","slug":"teacher-suspended-for-removing-dirty-dress-from-tribal-girl-student-in-shahdol","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: आदिवासी छात्रा से गंदी ड्रेस उतरवाने वाले गुरुजी निलंबित, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: आदिवासी छात्रा से गंदी ड्रेस उतरवाने वाले गुरुजी निलंबित, जांच के आदेश
Sun, 25 Sep 2022 12:17 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:17 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में आदिवासी छात्रा से गंदी ड्रेस उतरवाने वाला शिक्षक निलंबित हो गया है। विभाग ने मामले को लेकर जांच के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
गंदी ड्रेस उतरवाने वाले शिक्षक निलंबित
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई थी। यहां पर एक दस साल की आदिवासी छात्रा गंदी ड्रेस पहनकर स्कूल आई तो उसके शिक्षक ने उसके कपड़े उतरवाए और उसे धोया। इस दौरान दो घंटे छात्रा बिना कपड़ों के ही रही। फिलहाल, इस मामले में स्कूल शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है और जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि शुक्रवार (23 सितंबर) को शहडोल जिले के बड़ा कला गांव में हुई इस घटना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी, जिसमें पांचवीं कक्षा की छात्रा अपने अंडरगारमेंट्स में ही नजर आ रही थी। शिक्षिक श्रवण कुमार त्रिपाठी छात्रा के कपड़े धोते नजर आ रहे थे और वह पास में ही खड़ी थी।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया, गांव में आदिवासी मामलों के विभाग की ओर से संचालित एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात श्रवण कुमार ने खुद को स्वच्छता मित्र बताते हुए विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप पर घटना की तस्वीरें साझा कीं. घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद ग्रामीणों ने आक्रोश जताया था। आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त आनंद राय सिन्हा ने पीटीआई को बताया, घटना की तस्वीरों के बारे में पता चलने के बाद शिक्षक को शनिवार के दिन निलंबित कर दिया गया। सिन्हा ने घटना की जांच के भी आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
बताते चलें कि जिस छात्रा के कपड़े उतरवाए गए, वह जन शिक्षा केन्द्र पोड़ी अंतर्गत शासकीय प्राथमिक स्कूल बरा टोला ग्राम धनेड़ में कक्षा पांच की छात्रा है। शिक्षक ने उसके कपड़े धोते हुए अपनी तस्वीर खुद ही शिक्षकों के ग्रुप में डाल दी। शिक्षक का दावा है, उसने कोई गलत काम नहीं किया, बल्कि साफ-सफाई का संदेश ही दिया है।
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नीलम सिंह ने मीडिया से कहा था, शिक्षक के ऐसा करने की मुझे कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो कार्रवाई भी होगी। हैरानी इस बात की है कि जब शिक्षक ने खुद इस फोटो को ग्रुप में शेयर किया है तो शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी कैसे नहीं लगी। जिला शिक्षा अधिकारी एमएस मारपार्टी ने कहा था, उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। शिक्षक किसी छात्रा को बिना कपड़ों के नहीं रख सकता। हो सकता है कि गंदी ड्रेस उतरवाई हो, हम देखेंगे कि मामला क्या है।
