{"_id":"643cdf3b7cff77e71e075add","slug":"sister-in-law-complains-to-police-in-a-minor-family-dispute-brother-in-law-consumed-poison-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मामूली पारिवारिक विवाद में भाभी ने लिखाई रिपोर्ट, देवर ने खा लिया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मामूली पारिवारिक विवाद में भाभी ने लिखाई रिपोर्ट, देवर ने खा लिया जहर
Mon, 17 Apr 2023 11:25 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:25 AM IST
सार
शहडोल जिले में पारिवारिक विवाद की वजह से जान पर बन आई। भाभी ने मामले की रिपोर्ट लिखा दी थी। इस पर देवर ने जहर खा लिया।
विज्ञापन
poison demo, जहर, poison
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में मामूली पारिवारिक विवाद में एक युवक ने जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। दरअसल, उसकी भाभी ने देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसे लेकर वह दुखी था और उसने जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि जयसिंहनगर निवासी पांडु चर्मकार पिता गोलई चर्मकार, 38 वर्ष, का किसी बात को लेकर भाभी फूलबाई से विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो पांडू अपनी भाभी पर ईट लेकर दौड़ा। देवर की इस हरकत की शिकायत भाभी ने पुलिस में दर्ज कराई। गाली-गलौज और मारपीट के आरोप भी लगाए। इस बात की जानकारी देवर पांडू को लगी तो उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
