{"_id":"686a30ec8bd8764c6302ab5d","slug":"shahdol-weather-heavy-rain-caused-havoc-in-the-district-2025-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP News: शहडोल में बारिश ने मचाई तबाही, पुल के ऊपर से बह रही नदी, अस्पताल में भरा पानी, डूब गया रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शहडोल में बारिश ने मचाई तबाही, पुल के ऊपर से बह रही नदी, अस्पताल में भरा पानी, डूब गया रेलवे स्टेशन
Sun, 06 Jul 2025 01:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:47 PM IST
सार
शहडोल जिले में लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्डों में पानी भर जाने से मरीजों को अन्य वार्डों में शिफ्ट करना पड़ा। रेलवे स्टेशन भी जलमग्न हो गया है, जिससे यात्री परेशान हैं। खूंटा नदी जैतपुर के खपर पुल से तीन फीट ऊपर बह रही है, जिससे छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाला भीतरी मार्ग बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
शहडोल में बारिश से मची तबाही।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश पूरी व्यवस्था को हिलाकर रख दिया है। हर ओर पानी ही पानी और उससे होने वाली समस्याएं ही नजर आ रही हैं। कई नदी नाले उफान में हैं, तो कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। अस्पताल हो या रेलवे स्टेशन सब इस बारिश के भेंट चढ़े हुए हैं। एक ओर अस्पताल के वार्डों में पानी भरा होने से मरीज परेशान हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर रेलवे स्टेशन पूरी तरह पानी में डूबा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के तीन वार्डों में पानी भर जाने से वार्ड के मरीज को दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया है। बीती रात जिले में हो रही झमाझम बारिश की वजह से जिला अस्पताल के सर्जिकल मेल और फीमेल वार्ड में पानी भर जाने से मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। दो घंटे तक जवाबदार मौके से नदारत रहे।
विज्ञापन
पानी में डूबी कार।
- फोटो : अमर उजाला
सिविल सर्जन ने खुद संभाला मोर्चा
मौके पर मीडिया कर्मी पहुंचे तो मरीजों का समस्याएं बतानी शुरू की। कुछ देर बार सिविल सर्जन खुद मौके पर पहुंचीं और मोर्चा संभालते हुए जिला अस्पताल के गार्डों से मरीज को अन्य वार्डों में शिफ्ट कराया गया। सिविल सर्जन डॉक्टर शिल्पी सराफ ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि तेज बारिश की वजह से बैक फ्लो पानी आने से वार्ड में पानी भरा है, हमने मरीजों को अन्य वार्डों में शिफ्ट कराया।

पानी ने रोका रास्ता।
- फोटो : अमर उजाला
पुल के ऊपर से बह रही खूंटा नदी
जैतपुर के खपर खूंटा नदी पुल से तीन फीट ऊपर बह रही है। इस कारण मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। रविवार सुबह मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई। यह मार्ग छत्तीसगढ़ को जोड़ने का एक भीतरी मार्ग कहलाता है, जो बंद है। थाना प्रभारी जैतपुर जिया उल हक ने कहा नदी पुल से ऊपर बह रही है। जिससे मार्ग बंद कराया गया है। हमने पुलिस टीम को मौके पर लगाया है।

सड़क के ऊपर से बह रहा पानी।
- फोटो : अमर उजाला
उफान पर मुड़ना नदी
शहडोल नगर में कई निचले स्तर में जल भराव हो जाने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सोहागपुर के भूसा तिराहे के पास कई दुकानों के भीतर पानी भर गया है। शहडोल से उमरिया जाने वाले मार्ग में स्थित मुड़ना नदी उफान में है। खतरे के निशान से नदी ऊपर बह रही है। लोग नदी के ऊपर खड़े होकर इस नजारे को देख रहे हैं। मौके पर पुलिस बल नदारत है। यह मार्ग शहडोल से उमरिया और कटनी को जोड़ता है।