फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol: Unknown mischievous elements set fire to the paddy kept in the barn, causing loss of thousands

Shahdol: खलिहान में रखी धान में अज्ञात शरारती तत्वों ने लगाई आग, फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक सब खाक

Fri, 08 Dec 2023 11:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 08 Dec 2023 11:29 PM IST
सार

शहडोल के एक खेत में अज्ञात बदमाश ने आग लगा दी। इससे खेत में रखी धान की फसल जलकर खाक हो गई। मामले में पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Shahdol: Unknown mischievous elements set fire to the paddy kept in the barn, causing loss of thousands
शहडोल में खेत में रखी धान में अज्ञात बदमाश ने आग लगा दी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहडोल के जैतपुर थाना क्षेत्र के कोशम टोला स्थित खलिहान में रखी धान पर अज्ञात शरारती बदमाशों ने आग लगा दी। इसकी वजह से हजारों का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी दमकल कर्मियों के साथ-साथ पुलिस को दी गई सूचना पर टीम पहुंची और आग पर काबू पाया गया। जब तक दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया तब तक आग ने अपने आगोश में 40 क्विंटल धान को ले लिया था।
विज्ञापन


जैतपुर थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि कोशम टोला में वारिश अली के खेत के खलिहान में धान रखी हुई थी। शुक्रवार की शाम अचानक किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। इसकी वजह से धान जल कर खाक हो गई है। वारिश अली का कहना है की वो शाम को खेत से घर गए थे तभी कुछ देर बाद उन्हें आगजनी की घटना की जानकारी पड़ोसी ने फोन पर दी। खबर मिलते ही वो खेत पहुंचे, तब तक आग बढ़ चुकी थे। मामले की जानकारी दमकल कर्मियों के साथ साथ पुलिस को भी दी गई। जब तक टीम घटना स्थल पहुंची तब तक सब कुछ राख हो गया। खलिहान में पैरा भी रखा हुआ था, जिसे दमकल कर्मियो ने बचा लिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed