{"_id":"65fc22f81a1fbfdbdc05ce9f","slug":"shahdol-two-accused-arrested-for-extorting-money-from-old-man-threatening-to-make-objectionable-video-viral-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: वृद्ध से रुपये ऐंठने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहे थे धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: वृद्ध से रुपये ऐंठने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहे थे धमकी
Thu, 21 Mar 2024 05:37 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 21 Mar 2024 05:37 PM IST
सार
शहडोल में बुजुर्ग के साथ ठगी और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। बदमाशों ने पचास हजार रुपये भी ऐंठ लिए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालसाजी करते हुए आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वृद्ध को पैसों के लिए ब्लैक करने वाले दो आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला धनपुरी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार धनपुरी थाना क्षेत्र के बंगवार कॉलोनी निवासी 58 वर्षीय वृद्ध ने थान आकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि गीता तिवारी ने अपने साथी अभिषेक सिंह व एक अन्य महिला के साथ मिलकर षडयंत्रपूर्वक आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का भय दिखाया और मुझसे 50 हजार रुपये ले लिए। अब फिर से मुझसे एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। साथ ही इस बात की जानकारी किसी को देने पर जान से खत्म करने की धमकी भी दी जा रही है।
शिकायत पर आरोपीगण गीता तिवारी, अभिषेक सिंह व एक अन्य महिला के विरुद्ध धारा 384, 385, 388, 506, 120बी, 34 ता.हि. 3(2) (वी) एससी/एसटी एसीटी का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों की पतासाजी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एसडीओपी धनपुरी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश के लिए उमरिया रवाना किया गया। पुलिस टीम ने आरोपीगण गीता तिवारी पति उमाशंकर तिवारी (40) निवासी बंगबार कॉलोनी एवं अभिषेक सिंह पिता स्व. बाबूलाल सिंह (25) निवासी नवाटोला थाना कोतमा जिला अनूपपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 हजार 700 रुपये जब्त किए गए हैं। विदित हो कि आरोपी गीता तिवारी के विरुद्ध थाना धनपुरी में एनडीपीएस एक्ट एवं लूट के अपराध के कई मुकदमे दर्ज हैं।