{"_id":"64903beffb8f3d94ac0d073c","slug":"shahdol-short-circuit-in-district-hospital-in-shahdol-before-pm-s-visit-children-shifted-to-medical-college-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: पीएम के दौरे से पहले शहडोल में जिला अस्पताल में शॉर्ट सर्किट, बच्चों को मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: पीएम के दौरे से पहले शहडोल में जिला अस्पताल में शॉर्ट सर्किट, बच्चों को मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया
Mon, 19 Jun 2023 05:55 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 19 Jun 2023 05:55 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहडोल दौरे से एक हफ्ते पहले जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट की वजह से अफरा-तफरी मच गई। बच्चों को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया। अस्पताल प्रबंधन इसे छिपाने में लगा है।
विज्ञापन
शहडोल जिला अस्पताल में शॉर्ट सर्किट के बाद बच्चों को मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से एक हफ्ता पहले शहडोल में स्व कुशाभाऊ ठाकरे शासकीय जिला चिकित्सालय के अति-संवेदनशील माने जाने वाले गहन शिशु चिकित्सा इकाई (एसएनसीयू ) में शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। बड़ी अनहोनी से पहले वहां भर्ती दर्जनभर बच्चों को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज शिफ्ट कर दिया गया। इन सभी बच्चों का इलाज अब मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार घटना रविवार रात की है। शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारियां निकलने लगी थी। तब अस्पताल प्रबंधन मुश्किल में फंस गया था। किसी तरह मेडिकल कॉलेज से संपर्क कर बच्चों को वहां रैफर किया गया। अगर मेडिकल कॉलेज न होता तो ऐसी स्थिति मे इन बच्चों की जान पर बन आती। ऐसी घटनाओ के पीछे अस्पताल प्रबंधन का कुप्रबंधन नजर आ रहा है। इससे पहले भी शॉर्ट सर्किट की कई घटनाएं जिला अस्पताल में हो चुकी है। पुरानी वायरिंग और बिजली फिटिंग की मरम्मत के नाम पर तो लाखों रुपये खर्च कर दिए गए लेकिन इस तरह की घटनाओं पर विराम नहीं लगा।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में बढ़ा लोड
मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू में 20 बेड व पीआईसीयू मे 10 बेड की क्षमता है। वहां स्टाफ भी इसी के अनुसार तैनात है। रविवार रात को जिला चिकित्सालय के एसएनसीयू वार्ड मे शॉर्ट सर्किट के बाद जिला अस्पताल से 12 बच्चों को मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू वार्ड में कुल क्षमता 20 बेड से अधिक 41 तथा पीआईसीयू मे 10 की जगह 12 बच्चों को भर्ती करना पड़ा। मेडिकल कॉलेज के उक्त दोनों वार्ड में स्टाफ की कमी महसूस हो रही है।
विज्ञापन
