फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol Returned empty after taking application from the complainant who came to complain of theft

Shahdol: चोरी की शिकायत करने आए फरियादी से आवेदन लेकर लौटाया बैरंग, थाना प्रभारी की कार्यशैली पर उठे सवाल

Tue, 11 Jul 2023 10:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 11 Jul 2023 10:05 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में चोरी की शिकायत करने आए फरियादी से आवेदन लेकर पुलिस ने वापस लौटा दिया। ऐसे में थाना प्रभारी की कार्यशैली पर ग्रामीणों ने सवाल उठाया है। मामला जैतपुर थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन
Shahdol Returned empty after taking application from the complainant who came to complain of theft
थाना जैतपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहडोल के जैतपुर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है। सोमवार रात चोरों ने जैतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भीखमपुर में सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। लेकिन पुलिस तक मामले की जानकारी देने के बाद पुलिस ने शिकायत पत्र लेकर मामले को खत्म कर दिया है और एफआईआर तक दर्ज नहीं की।

विज्ञापन


इस प्रकार के रवैये को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैतपुर थाना प्रभारी का थाना क्षेत्र में घटित अपराधों पर अंकुश लगाने में उनकी कोई रूचि नहीं है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, भीखमपुर गांव की रहने वाली पार्वती के घर में अज्ञात चोरों ने सेंध मारकर चोरी की घटना को अंजाम दिया और घर में रखे सोने चांदी के जेवरात व नकदी रुपये लेकर फरार हो गए। जब इस मामले की शिकायत दर्ज कराने पीड़ित पक्ष थाने पंहुचा तो केवल आवेदन लेकर उन्हें उलटे पांव घर लौटा दिया गया। जबकि इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामाला दर्ज किया जाना चाहिए था।
विज्ञापन


थाने से चंद कदम दूर कबाड़ के ठीहे...
जैतपुर थाना पुलिस की कार्य शैली का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि थाने से महज कुछ दूरी पर कबाड़ के दो-दो ठीहे संचालित हो रहे हैं। लेकिन पुलिस जानकर भी पूरे मामले से अनजान बनी है। पता चला है कि जैतपुर मुख्यालय से शाम होते ही थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह अपने निवास शहडोल के लिए निकल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि थाना प्रभारी के मुख्यालय में नहीं रहने की वजह से स्टॉफ भी रात भी उनकी अनुपस्थिति में लापरवाह हो जाता है। जबकि नियमानुसार थाना प्रभारी को अपने कार्य क्षेत्र में ही निवास करना चाहिए। इस प्रकार थाना प्रभारी के लापरवाही के कारण क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं और लोग अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।


टीआई को हटाने की मांग...
जैतपुर थाना क्षेत्र में आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर जिला कांग्रेस प्रवक्ता हुसैन अली ने थाना प्रभारी भानु प्रताप को हटाए जाने की मांग पुलिस अधीक्षक से की है। उन्होंने कहा कि चोरी जैसे अपराध में केवल आवेदन लेकर फरियादी को थाने से लौटा देना थाना प्रभारी की निष्क्रियता को दर्शा रहा है। इसलिए ऐसे लापरवाह थाना प्रभारी को शीघ्र ही वहां से हटाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed