फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol Panchayat Secretary Temred Muslim Complainant As Deshdrohi

Shahdol: फर्जी हाजरी का विरोध करने पर पंचायत सचिव ने मुस्लिम शिकायतकर्ता को कहा देशद्रोही, पुलिस से हुई शिकायत

Mon, 05 Feb 2024 03:56 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 05 Feb 2024 03:56 PM IST
सार

शहडोल की एक ग्राम पंचायत में मुस्लिम शिकायतकर्ता ने फर्जी हाजरी लगाकर पैसे जारी करने का विरोध किया तो पंचायत सचिव ने उसे ही देशद्रोही करार दिया। इस मामले की शिकायत पुलिस को की गई है। 
 

विज्ञापन
Shahdol Panchayat Secretary Temred Muslim Complainant As Deshdrohi
शहडोल में बुढ़ार जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत सचिव ने मुस्लिम को कहा देशद्रोही। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में ग्राम पंचायत में फर्जी हाजिरी का विरोध करने पर पंचायत सचिव ने मुस्लिम शिकायतकर्ता के समुदाय को ही निशाना बना दिया। उसे देशद्रोही तक करार दिया। अब शिकायतकर्ता ने इस मामले की शिकायत पुलिस को की है। साथ ही पंचायत में चल रहे कथित भ्रष्टाचार की शिकायत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत अन्य अधिकारियों को की है। 

विज्ञापन


मामला जिले के जनपद पंचायत बुढ़ार की ग्राम पंचायत खरतोरा का है। पंचायत अंतर्गत ग्राम भूमकार निवासी मोहम्मद शेलाज पिता मोहम्मद राजून ने पंचायत भवन पहुंचकर फर्जी तरीके से मजदूरों की हाजिरी लगाने का विरोध किया। उसने कहा कि जिन लोगों ने काम किया है, उनकी ही हाजरी लगाई जानी चाहिए। इस पर पंचायत के जिम्मेदारों पर फर्जी हाजरी लगाकर पैसों के बंदरबांट का आरोप लगाया। इस पर पंचायत सचिव दीनानाथ गोंड नाराज हो गया। उसने समुदाय को ही निशाना बना दिया और शिकायतकर्ता पर देशद्रोही होने का आरोप लगाया। साथ ही धमकी भी दे दी। इस बात से आहत होकर शेलाज ने इसकी लिखित शिकायत संबंधित दर्शीला चौकी से की है। साथ ही पंचायत सचिव पर कार्रवाई की मांग की है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। शेलाज का आरोप है कि पंचायत में लंबे अरसे से भ्रष्टाचार चल रहा है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत समस्त अधिकारियों को भी की जा रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed