फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol One and a half year old child died after drowning in well mourning spread in village

Shahdol News: डेढ़ साल के बच्चे की कुएं में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम, जयसिंह नगर की घटना

Wed, 25 Dec 2024 09:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 25 Dec 2024 09:20 PM IST
सार

डेढ़ साल के बच्चे की कुएं में डूबने से मौत हो गई। वहीं, गांव में मातम पसरा हुआ है। बता दें कि जयसिंह नगर की है।

विज्ञापन
Shahdol One and a half year old child died after drowning in well mourning spread in village
मृतक बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में जयसिंह नगर के एक गांव में खेलते-खेलते एक डेढ़ वर्षीय बालक कुएं में गिर गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है और मां-बाप का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मौके पर पहुंच पड़ताल कर रही है। मामले पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। घटना अटरिया गांव की है। पुलिस ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही बालक अपने दादा-दादी के घर आया था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अभिषेक यादव पिता सोनू यादव 1 साल 6 माह की इस घटना में मौत हुई है।पुलिस ने बताया कि बालक अपने कुछ दोस्तों के साथ अटरिया गांव में अपने दादी के घर में खेल रहा था। तभी खेलते-खेलते वह कुएं में गिर गया। परिजन अंदर थे, मां का ऑपरेशन हुआ था, जिसकी वजह से मां घर के अंदर आराम कर रही थी। जब पिता और अन्य लोग बाहर निकले तो अभिषेक कहीं दिखाई नहीं दे रहा था, जिसके बाद उसकी तलाश की गई तो पता लगा कि घर में स्थित कुएं में उसकी लाश पानी में दिखाई दी, जिसके बाद परिजनों ने उसे पानी से बाहर निकला। जब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


अभिषेक के पिता सोनू ने बताया कि वह अपनी पत्नी का ऑपरेशन करने अटरिया अपने घर एक सप्ताह पहले ही आया था। पुलिस के अनुसार, सोनू यादव जिले के सीधी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहकर मजदूरी का कार्य करता है। पत्नी के ऑपरेशन के लिए वह अपने घर बीते दिनों पहले आया था, खेलते-खेलते उसका पुत्र अभिषेक कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी थी। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो कुएं से अभिषेक के शव को परिजनों ने बाहर निकाल लिया था। मामले पर पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है और परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। मां का ऑपरेशन कराने के लिए अपने ससुराल आई थी। जब यह घटना घटी तो मां कमरे में आराम कर रही थी। जब घर अन्य लोग बाहर निकले तब जाकर अभिषेक की तलाश करने पर पता लगा कि वह कुएं में गिर गया है, जिसके बाद से गांव में मातम पसरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed