{"_id":"6501c0d1768d0abc3e004c74","slug":"shahdol-news-youth-dies-due-to-drowning-in-bansagar-dam-angry-family-members-block-the-highway-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: बाणसागर डैम में डूबने से युवक की मौत, नाराज परिजनों ने हाईवे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: बाणसागर डैम में डूबने से युवक की मौत, नाराज परिजनों ने हाईवे पर लगाया जाम
Wed, 13 Sep 2023 07:31 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 13 Sep 2023 07:31 PM IST
सार
शहडोल जिले में बाणसागर डैम में युवक की डूबने से मौत हो गए। नारजा परिजनों ने शहडोल-रीवा मार्ग पर जाम लगाया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल जिले के देवलोंद थाना क्षेत्र के बाणसागर डैम के समीप नहा रहे एक युवक की डूबने से मौत हो गई। इसके बाद नाराज परिजनों ने शहडोल-रीवा मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम लगा दिया। मौके पर कलेक्टर को बुलाने की मांग करते रहे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि रोहित साकेत अपने दोस्त के साथ बाणसागर के डैम के पास नहा रहा था। नहाते-नहाते रोहित गहरे पानी में चला गया। वह डूब गया और उसकी मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम की है। पुलिस को मामले की खबर लगी तो शहडोल से एसडीईआरफ की टीम को बुलाया गया। रात को रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चलाया जा सका। बुधवार सुबह शव को निकाला गया। नाराज परिजनों ने शव को शहडोल-रीवा मार्ग पर रखकर विरोध किया। वे कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। एक घंटे तक प्रदर्शन चला। घटना की जानकारी लगते ही तहसीलदार और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझाइश देकर जाम खुलवाया गया। उस समय तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। देवलोंद थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने कहा कि नाराज परिजनों ने शव सड़क पर रख दिया था। चक्काजाम कर दिया था। तहसीलदार के साथ मैंने मौके पर जाकर परिजनों से बातचीत की। जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
