फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol News: Two brothers died due to electric shock while repairing the lights of the house

Shahdol News: घर की लाइट सुधारने के दौरान करंट लगने से दो भाइयों की मौत, बुढार पुलिस ने शुरू की जांच

Sun, 24 Aug 2025 12:35 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 24 Aug 2025 12:35 PM IST
सार

पीके सिंह (26) घर की बिजली सुधारते समय करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बड़े भाई राकेश सिंह (40) भी करंट की चपेट में आ गए। परिजन दोनों को अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Shahdol News: Two brothers died due to electric shock while repairing the lights of the house
भाइयों की करंट से मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के बुढार थाना क्षेत्र के धनगवां गांव में करंट की चपेट में आने से दो भाइयों की दुखद मौत का मामला सामने आया है। घर की बिजली सुधारने के दौरान ये हादसा हुआ। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। पहला भाई जब करंट की चपेट में आया तो दूसरे ने उसे बचाने का प्रयास किया और दोनों गंभीर घायल हो गए। परिजन दोनों को अस्पताल ले गए। जहां दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई है।

विज्ञापन


घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि धनगवां गांव के रहने वाले पी के सिंह घर की लाइट सुधार रहा था। तभी वह करंट की चपेट में आ गया। बगल में मौजूद बड़े भाई राकेश सिंह ने देखा कि छोटे भाई को करंट लग गया है। जिसे बचाने वह दौड़ा और दोनों को करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। दोनों को करंट की चपेट में देख परिजनों ने बिजली की मुख्य सप्लाई बंद की। आनन फानन में दोनों को अस्पताल लाया गया। वहां दोनों की उपचार के दौरान दुखद मौत हो गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: RSS की नई योजना से बड़ा बदलाव देखेगा समाज, यह बिंदू आपको भी चौंका देंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इस घटना में राकेश सिंह (40) और पीके सिंह (26) की मौत हो गई है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दोनों चचेरे भाई हैं। दोनों ही आजू बाजू रहते हैं। छोटे भाई को बचने बड़ा भाई भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने कहा घटना के बाद हमें जानकारी नहीं मिली थी। उपचार के दौरान दोनों की मेडिकल कॉलेज में मौत हुई है। हमने कायमी कर आगे की जांच के लिए विवेचना अधिकारियों को मौके पर भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed