{"_id":"64ae364cfdc963585c0c7993","slug":"shahdol-news-two-brothers-died-due-to-drowning-in-chhapra-pond-mourning-spread-in-the-village-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: छपरा तालाब में नहाने गए दो भाइयों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: छपरा तालाब में नहाने गए दो भाइयों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
Wed, 12 Jul 2023 10:42 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 12 Jul 2023 10:42 AM IST
सार
शहडोल के छपरा तालाब में नहाने गए दो भाइयों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। दोनों भाई खेलते हुए तालाब के पास पहुंचे थे, इसी दौरान नहाने उतरे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले के जयसिंह नगर थाना क्षेत्र के बसोहरा गांव के रहने वाले दो मासूम बच्चों की लखनपुर के छपरा तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई लगते थे। मृतक राजा केवट एवं लवकुश केवट की उम्र 7 से 9 वर्ष के बीच है। सहायक उप निरीक्षक संतोष मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में स्थित छपरा तालाब में दोनों भाई खेलते खेलते पहुंचे थे, इसी दौरान नहाते-नहाते गहरे पानी में चले गए। डूबने से दोनों भाइयों की मौत हो गई है। काफी देर तक मासूम पानी से नहीं निकले तो आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी अन्य लोगों को दी। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों मासूमों के शवों को बीती रात तालाब से निकलवा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मृतक राजा केवट पिता नान भाई केवट उम्र 7 वर्ष एवं लवकुश केवट पिता रामबदन केवट उम्र 9 वर्ष दोनों रिश्ते में चचेरे भाई हैं। दोनों ही बसोहरा गांव के रहने वाले थे। घटना की जानकारी लगते ही रात भर गांव के लोग घटनास्थल पहुंते रहे, जिसने भी घटना सुनी वह मौके पर पहुंचा। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार ने बताया कि मंगलवार शाम घटना की जानकारी लगी थी, पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मंगलवार रात दोनों शवों को बाहर निकलवा लिया गया था। बुधवार की सुबह पीएम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।