फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol News: The young man went to bathe from home in the evening, found dead body in the dam in the morning

Shahdol News: शाम को घर से नहाने के लिए गया था युवक, सुबह डैम में उतराता मिला शव

Thu, 15 Jun 2023 01:13 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 15 Jun 2023 01:13 PM IST
सार

शहडोल जिले में शाम को नहाने गए युवक की लाश सुबह डैम में उतराती मिली है। पुलिस का कहना है कि गहरे पानी में जाने से उसकी मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Shahdol News: The young man went to bathe from home in the evening, found dead body in the dam in the morning
शहडोल में युवक का शव डैम में उतराता मिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के खैरहा थाना क्षेत्र के धमनी डैम में 19 वर्षीय युवक का शव उतराता मिला है। युवक बुधवार शाम को घर से गया और फिर लौटा ही नहीं। रात तक घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


खैरहा थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि बुधवार शाम को आयुष पाठक, उम्र 19 वर्ष, अपने अर्झला कॉलोनी स्थित घर से निकला था। जब काफी देर बाद भी वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए थे। रिश्तेदारों को भी फोन लगाए। सुबह खबर आई कि अर्झला डैम में शव दिखाई दे रहा है। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस की डायल हंड्रेड गाड़ी वहां पहुंची। वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई। शव को बाहर निकाला गया। युवक की पहचान आयुष के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि युवक डैम में नहा रहा था। उसी दौरान शायद वह गहरे पानी में चला गया होगा। डूबने से उसकी मौत हुई है। पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed