फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol News: The dispute over expensive liquor reached the police station, the salesman beat him up

Shahdol News: महंगी शराब का विवाद थाने पहुंचा, सेल्समैन ने कर दी पिटाई तो हुआ मामला दर्ज

Mon, 26 Feb 2024 06:07 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 26 Feb 2024 06:07 PM IST
सार

शहडोल में महंगी शराब को लेकर विवाद हो गया। प्रिंट रेट से अधिक में बिक रही शराब का विरोध करने वाले के साथ सेल्समैन ने मारपीट की। इस मामले में वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने सेल्समैन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Shahdol News: The dispute over expensive liquor reached the police station, the salesman beat him up
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के जैतपुर बस स्टैंड में संचालित शराब दुकान के सेल्समैन ने ग्राहक के साथ मारपीट की घटना की। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई और सेल्समेन के विरुद्ध विभिन्न धाराओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी रामकुमार गायकवाड ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो सामने आया था। इसमें शराब दुकान के सेल्समैन द्वारा एक युवक के साथ मारपीट की जा रही थी। वीडियो की जांच की गई तो पता लगा कि यह जैतपुर के बस स्टैंड शराब दुकान के सामने का है। इसके बाद मारपीट करने वाले सेल्समैन की पहचान की गई और पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ जिसके बाद पुलिस के बड़े अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि मामले की जांच कर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया जाए।
विज्ञापन


जैतपुर पुलिस ने मारपीट मामले पर ग्राहक का पता लगाया। युवक ने बताया कि वह जैतपुर क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदार के घर गया था। बस स्टैंड पर संचालित शराब दुकान में वह शराब लेने लगा तो वहां सेल्समैन ने प्रिंट रेट से अधिक की शराब दी। इस पर युवक ने आपत्ति जताई। सेल्समेन से कहा कि प्रिंट रेट से अधिक की शराब क्यों दे रहे हो? इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। सेल्समैन दुकान से बाहर निकालकर दुकान के सामने ही युवक को पीटने लगा। मौके पर खड़े लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने सेल्समैन राकेश कुमार सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिले भर की शराब दुकानों में प्रिंट रेट से अधिक की शराब बेची जाती है। लोग कई बार मामले की शिकायत अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन आबकारी विभाग इस पर कोई कार्रवाई करता नहीं दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed