{"_id":"650c6b16f24b22f5f806b4f8","slug":"shahdol-news-suspicious-death-of-newborn-police-investigating-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: नवजात की संदिग्ध मौत, पुलिस कर रही जांच, दो परिवारों का विवाद एवं स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही बनी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: नवजात की संदिग्ध मौत, पुलिस कर रही जांच, दो परिवारों का विवाद एवं स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही बनी वजह
Thu, 21 Sep 2023 09:41 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 21 Sep 2023 09:41 PM IST
सार
शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में एक नवजात की दो परिवारों के विवाद एवं स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की वजह से मौत हो गई है। हालांकि, पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल में जैतपुर थाना एरिया के तहत चकौड़िया गांव में 12 दिन के नवजात की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। मौत की वजह पति-पत्नी के अलावा मायके-ससुराल पक्ष के बीच आपसी विवाद एवं स्वास्थ्य विभाग का जमीनी अमला सही समय पर मॉनिटरिंग नहीं किया, जिसकी वजह से नवजात की मौत हो गई है। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पूनम पाव पति सत्यपाल को मेडिकल कॉलेज में आठ सितंबर को सीजर से प्रसव हुआ था। 15 तारीख की शाम छुट्टी के बाद दूसरे दिन वह नवजात के साथ अपने ससुराल बहेराडोल पहुंची थी। महिला ससुराल में एक दिन रही और दूसरे दिन आपने मायके चकौड़िया चली गई थी। जहां नवजात की तबियत बिगड़ी और स्वास्थ्य विभाग का जमीनी अमला सही समय पर मॉनिटरिंग करने नहीं पहुंचा और नवजात ने दम तोड़ दिया है। वह दूध तक नहीं पी पा रहा था, लेकिन उसे अस्पताल नहीं ले जाया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मायके में बच्चे की मौत के बाद शव को महिला के ससुराल में छोड़ दिया गया। चर्चा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। यही कारण है कि मायके व ससुराल पक्ष से किसी ने बच्चे की केयर नहीं की। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
