फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol News: Husband attacked wife with a knife in the middle of the market in Amalai

Shahdol News: अमलाई में बीच बाजार पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला, पेट और छाती पर किए वार

Sat, 03 Aug 2024 07:57 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 03 Aug 2024 07:57 AM IST
सार

नाराज पत्नी ने पति को बच्चा नहीं दिया। इस बात से नाराज पति ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। महिला और आरोपी पति दोनों अलग रहते हैं।

विज्ञापन
Shahdol News: Husband attacked wife with a knife in the middle of the market in Amalai
घायल महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पति-पत्नी का विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि नाराज पति ने बीच बाजार में पत्नी को चाकू से घोंप घोंप कर गंभीर घायल कर दिया। घटना अमलाई थाना क्षेत्र के मंगली बाजार में शुक्रवार की देर शाम घटी है। 

विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया है। गंभीर घायल महिला का इलाज मेडिकल कालेज शहडोल में जारी है। बताया गया कि विवाद पुराना है, जिसको लेकर आज सब्जी लेने पहुंची महिला पर आरोपी पति ने हमला कर फरार हो गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार की देर शाम महिला अपने बच्चे को लेकर मंगली बाजार में सब्जी ले रही थी। तभी महिला का पति वहां पहुंचा और बच्चे को देखने के लिए पत्नी से मांगने लगा। नाराज पत्नी ने पति को बच्चा नहीं दिया। इस बात से नाराज पति ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने महिला के पेट और छाती पर चाकू से वार किए। घटना को देख लोग दौड़ पड़े और आरोपी को पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन लोगों को चकमा देकर आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अमलाई थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 28 साल की महिला का प्रेम विवाह जबलपुर के रहने वाले एक युवक से बीते साल हुआ था। कुछ दिन तक पति-पत्नी एक साथ रहते थे, लेकिन बीच में इनका विवाद शुरू हो गया। उसके बाद महिला अपने एक बच्चे के साथ अमलाई में रहने लगी और आरोपी पति जबलपुर चला गया। बीच-बीच में आकर आरोपी पति अपने बच्चे से मुलाकात करता था। 


जानकारी लगने के बाद थाना प्रभारी अमलाई जेपी शर्मा आपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक घायल महिला को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचा दिया था। थाना प्रभारी का कहना कि पति-पत्नी का विवाद है, आरोपी अभी फरार है। आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed