फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol News gross negligence of 108 ambulance service Woman life saved due to police

Shahdol News: सूचना के कई घंटे बाद भी नहीं आई एंबुलेंस, पुलिस ने समय पर पहुंचकर ऐसे बचाई जान

Sat, 06 May 2023 03:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 06 May 2023 03:51 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में 108 एंबुलेंस सेवा की भारी लापरवाही सामने आई है। सूचना देने के कई घंटे बाद भी घटनास्थल पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस की गाड़ी से महिला को अस्पताल भेजा गया। वरना महिला की मौत भी हो सकती थी।

विज्ञापन
Shahdol News gross negligence of 108 ambulance service Woman life saved due to police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहडोल जिले में कुएं से पानी भरते समय महिला को चक्कर आ गया, महिला कुएं में गिर गई। आवाज सुनकर बहू ने आसपास के लोगों को मामले की जानकारी दी और अधेड़ महिला को ग्रामीणों की मदद से कुएं में से बाहर निकाला गया। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है, उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी तुरंत 108 एंबुलेंस को दी, लेकिन घंटों बीत गया और 108 एंबुलेंस घटनास्थल नहीं पहुंची। परेशान ग्रामीणों ने दोबारा मामले की जानकारी पुलिस की डायल हंड्रेड को दी। सूचना लगते ही पहुंची पुलिस की डायल हंड्रेड ने एंबुलेंस का काम कर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और उसका उपचार सही समय पर शुरू हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिजौरी की रहने बाली महिला गंगी बाई पति नाथू सिंह गोड 50 साल घर के आंगन में बने कुएं में से पानी निकाल रही थी। तभी उसे अचानक चक्कर आ गया और वह कुएं में जा गिरी। महिला जब कुएं से पानी भर रही थी, उस दौरान उसकी बहू घर के भीतर थी। आवाज सुनते ही वह दौड़ी और कुएं में देखा तो उसकी सास मदद की गुहार लगा रही थी। अकेली बहू ने तुरंत हल्ला शुरू कर दिया, जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हुए और महिला को कुएं से बाहर सुरक्षित ग्रामीणों ने निकाल लिया। तत्काल घटना की जानकारी 108 एंबुलेंस को दी, लेकिन घंटों बीत गए 108 एंबुलेंस घटनास्थल नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि 108 में फोन करने के बाद एंबुलेंस नहीं पहुंचने से महिला की हालत बिगड़ रही थी तभी मौजूद एक ग्रामीण ने तुरंत पुलिस की डायल हंड्रेड से संपर्क किया और डायल हंड्रेड को जानकारी दी। सूचना लगते ही डायल हंड्रेड में तैनात प्रधान आरक्षक बृजभान सिंह एवं पायलट प्रदीप तिवारी घटनास्थल पहुंच घायल महिला को  डायल हंड्रेड में बैठा कर  मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed