{"_id":"6564c82b632b43e63f0b5f1b","slug":"shahdol-news-dead-body-of-newborn-girl-found-in-bushes-police-investigating-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: नवजात बच्ची का झाड़ियों में मिला शव, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: नवजात बच्ची का झाड़ियों में मिला शव, पुलिस कर रही जांच
Mon, 27 Nov 2023 10:17 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 27 Nov 2023 10:17 PM IST
सार
शहडोल जिले के सोहागपुर थाना एरिया में एक नवजात बच्ची का झाड़ियों में शव मिला है। पुलिस सूचना के बाद पहुंची और पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बच्ची का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल में सोहागपुर थाना क्षेत्र के पोनाग तालाब के पास झाड़ियों में एक नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने जब झाड़ियों में बच्ची के शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। सोहागपुर थाना पुलिस ने मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में लिया। नवजात बच्ची के शव को मेडिकल कालेज शहडोल हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाकर पुलिस शव फेंकने वालों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
नवजात का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में बेहद शर्म और सनसनी का माहौल है। सरकार जहां लड़कियों को लेकर कई योजनाएं चला रही है। साथ ही समाज को जागरुक भी किया जा रहा है कि बेटियों को बोझ न समझें, लेकिन उसके बाद भी कई लोग बेटियों को बोझ समझते हैं और उसे पैदा होते ही या तो मार देते हैं या फिर फेंक देते हैं।
विज्ञापन
वहीं, इस पूरे मामले में सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडेय का कहना है कि पोनाग तालाब के पास झाड़ियों में एक नवजात का शव मिलने की खबर राहगीरों ने दी थी। इस पर मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
